• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजनाथ सिंह ने 24 पुलों का किया लोकार्पण, सीएम धामी भी वर्चुअली हुए शामिल

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बीआरओ की ओर से बना गए 24 पुलों और तीन सड़कों का वर्चुअल लोकार्पण किया। इनमें उत्तराखंड में तीन पुल शामिल हैं।

राज्य में तवाघाट-घतिया बगड़ को जोड़ने वाला घस्कू पुल, जौलजीबी मुनस्यारी को जोड़ने वाला गौरी गाड़ पुल और सेमली ग्वालदम को जोड़ने वाला बदामगढ़ पुल का शुभारंभ किया गया। सीएम धामी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल हुए।

रक्षा मंत्री ने कहा कि बीआरओ की सड़कें, टनल और पुलों ने आज स्थानों के बीच की दूरी और समय बहुत कम कर दिया है। यानि सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े लोग दिल के पास तो हैं ही, दिल्ली के पास भी हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की जरूरतों का केंद्र ने ध्यान रखा है। आज देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और उसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी उन्मूलन आदि के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

बीआरओ भी इसमें अपना योगदान दे रहा है। दूरदराज और सीमावर्ती इलाकों में सड़क, टनल, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे का निर्माण कर राष्ट्र की प्रगति में बीआरओ महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। शून्य से नीचे के तापमान और अत्यधिक ऊंचाई की अनेक चुनौतियों के बावजूद बीआरओ कार्मिकों के धैर्य, दृढ़ संकल्प और कर्मठता ने ऐतिहासिक काम कर दिखाया है।

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दिन प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रहा : राज्यपाल

सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कें न केवल सामरिक जरूरतों के लिये होती हैं, बल्कि राष्ट्र के विकास में, दूरदराज के क्षेत्रों की भी बराबर भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। इस तरह ये पुल, सड़कें और सुरंगें हमारी सुरक्षा और सम्पूर्ण राष्ट्र को सशक्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाती हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के सीमावर्ती क्षेत्रों के 75 स्थानों पर बीआरओ कैफे स्थापित किये जाएंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीआरओ सड़कें और पुल बनाना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करते हैं। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड और यहां के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों के विकास में बीआरओ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Tags: antional newscm pushkar singh dhamiRajnath singhUttrakhand News
Previous Post

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दिन प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रहा : राज्यपाल

Next Post

‘बसपन का प्यार’ से फेमस हुए सहदेव का हुआ हादसे का शिकार, अस्पताल में एडमिट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

बद्रीनाथ को आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा: मुख्यमंत्री धामी

06/05/2026
Census
Main Slider

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

06/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

सरकारी स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित हों: मुख्य सचिव

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Agniveer Recruitment
Main Slider

अग्निवीर CEE एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान, देखें एग्जाम का पूरा शेड्यूल

06/05/2026
Next Post

'बसपन का प्यार' से फेमस हुए सहदेव का हुआ हादसे का शिकार, अस्पताल में एडमिट

यह भी पढ़ें

संजय लीला भंसाली-रणबीर कपूर

 ‘बैजू बावरा’ से रणवीर सिंह आउट, रणबीर कपूर होंगे लीड एक्टर

03/09/2020
Socks

मोजों की बदबू से होना पड़ता है शर्मिंदा, तो फौरन अपनाएं ये हैक्स

17/10/2025
Murder

नाबालिग की गला रेतकर हत्या, सिर शरीर से किया अलग

28/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version