Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइममथुरा

लखनऊ नारकोटिक्स टीम का मथुरा के जमुनापार में छापा, पकड़ा युवक

मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में आनंदपुरम कॉलोनी में शुक्रवार लखनऊ नारकोटिक्स (एनसीबी) टीम ने छापेमारी करते हुए एक युवक को पकड़ कर अपने साथ लखनऊ ले गई है।

शुक्रवार को नारकोटिक्स टीम ने थाना जमुनापार में आमद दर्ज कराई। बताते हैं कि आमद दर्ज कराने के बाद टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से गांव लोहवन के समीप स्थित आनंदपुरम कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान वहां से विपिन पंडित निवासी बीधेपुर, सासनी, हाथरस को दो पिस्टल सहित पकड़ लिया और उसको अपने साथ ले गई।

शुक्रवार शाम थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आयी एनसीबी टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जिला फिरोजाबाद से वांछित चल रहे आरोपी विपिन पंडित निवासी बीधेपुर, सासनी, हाथरस को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो पिस्टल बरामद कर उसे नारकोटिक्स टीम अपने साथ ले गयी।

Related Articles

Back to top button