• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री धामी ने 260 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में 260 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके मुख्यमंत्री ने विकासनगर में बस अड्डा और पार्किंग बनवाने की घोषणा की ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से उन्होंने जनहित में पांच सौ से अधिक निर्णय लिए हैं। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। जनहित में जो भी घोषणाएं की जा रही हैं, साथ ही उनका शासनादेश भी जारी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। पिछ्ले पांच साल में केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं चल रही हैं। साल 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विभागों को अगले 10 सालों का रोडमैप बनाने के लिए कहा गया है।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल देवरिया में किसान मोर्चा सम्मेलन में होंगे शामिल

इस मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक सम्पदाएं हैं। उत्तराखण्ड अध्यात्मिक एवं आस्था के साथ ही वीरता एवं बहादुरी का केन्द्र भी है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनहित में अनेक कार्य हुए हैं।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए अनेक अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags: CM Pushkar Dhamidehradun newsNational newsUttrakhand News
Previous Post

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार

Next Post

प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण होगा शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post

प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण होगा शुरू

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Suicide

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

24/11/2022
Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्री पर कब करें पारण, जानें मुहूर्त एवं नियम

27/03/2026
Startup Ranking

केंद्र सरकार की स्टार्टअप रैंकिंग में गुजरात इस साल भी नंबर वन पर बरकरार

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version