• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवती की गला रेतकर हत्या करने वाला सिरफिरा आशिक गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्रान्तर्गत युवती की दिनदहाड़े हत्या किए जाने का पुलिस ने खुलासा कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। घटना के पीछे युवती की किसी ओर से शादी तय होना माना जा रहा है।

विगत दिवस थाना नागल क्षेत्रान्तर्गत एक युवक द्वारा दिनदहाड़े युवती की सरेराह चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी आकाश तोमर ने शीघ्र ही घटना का अनावरण किए जाने के निर्देश दिये थे। इसके चलते थाना नागल पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने हत्या की घटना के नामजद दो हत्यारोपितों को मात्र कुछ ही घन्टों में गिरफ्तार कर लिया।

घटना की तहरीर विकास कुमार पुत्र बोबी निवासी रेलवे रोड ग्राम मीरपुर मोहनपुर थाना नागल में दी थी और बताया था कि उसकी बहन दीपा की अभियुक्त अनुज पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम भूरी बांस थाना नकुड ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद थाना नागल में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

थाना नागल पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के अथक प्रयासों से उक्त घटना में दो अन्य अभियुक्त विशाल पुत्र नीटू निवासी ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह सहारनपुर व शिवा पुत्र नामालूम निवासी ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह, सहारनपुर के नाम प्रकाश में आये, जिनमें से नामजद दो हत्यारोपी अनुज पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम भूरी बांस थाना नकुड जनपद सहारनपुर व विशाल पुत्र नीटू निवासी ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह सहारनपुर को ग्राम खजूरवाला रोड हनुमान मंदिर के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से 01 अदद आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया है।

पूछताछ करने पर अभियुक्त अनुज ने बताया कि घटना के समय उसके साथ विशाल व शिवा भी थ। दीपा से रिश्तेदारी होने के नाते मेरी उससे काफी समय से मित्रता थी। जब मुझे पता चला कि माह मार्च में दीपा के परिजनो ने उसकी शादी बागपत में तय कर दी है, जिससे मुझे काफी गुस्सा आया, जिस कारण उसने अपने दो साथियो के साथ योजना बनाकर शिवा की बिना नम्बर की बाईक से नागल आकर दीपा की चाकू से गोंदकर हत्या कर दी।

Tags: crime newsmurderSaharanpur newsup news
Previous Post

जन्मदिन कार्यक्रम में युवक को मारी गोली, हालत नाज़ुक

Next Post

महिलाओं की इस गलती की वजह से होता है वजाइनल इन्फेक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
vagina

महिलाओं की इस गलती की वजह से होता है वजाइनल इन्फेक्शन

यह भी पढ़ें

बिहार बोर्ड में मैट्रिक 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि कर दी जारी

11/09/2020
Three diamonds found on emerald soil

पन्ना की धरती पर मिला यह तीन हीरा, रातों-रात चमक गयी इस मजदूर की किस्मत

07/08/2020
रक्षाबंधन

जानें सबसे पहले किसने बांधी थी अपने भाई की कलाई पर राखी

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version