• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल पर तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 520 अंक तक उछला

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल के पहले कारोबारी दिन ही भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की है। शेयर बाजार ने मामूली बढ़त के साथ आज के कारोबार की फ्लैट शुरुआत की थी, लेकिन पहले 1 घंटे के कारोबार में ही चौतरफा खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने जोरदार उछाल ले ली।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 56.27 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 58,310.09 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 10 मिनट के कारोबार में ही बाजार में तेज उठा पटक का नजारा हुआ। इस दस मिनट में ही सेंसेक्स पहले तेज खरीदारी के समर्थन से 58,610.47 अंक तक उछला। इसके बाद बिकवाली के दबाव में 58,519.70 अंक तक लुढ़क भी गया।

लेकिन इसके बाद शुरू हुई खरीदारी ने सेंसेक्स में तेजी के पर लगा दिए। लगातार हो रही चौतरफा खरीदारी के बल पर 10 बजे के थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स 520.17 अंक की उछाल के साथ 58,773.99 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद हुई मामूली बिकवाली के कारण सेंसेक्स में हल्की गिरावट भी आई। जिसके कारण ये सूचकांक शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे 500.78 अंक की मजबूती के साथ 58,754.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 33.10 अंक की मामूली तेजी के साथ 17,387.15 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 5 मिनट में ही खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी उछलकर 19,473.20 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद हुई बिकवाली ने अगले 5 मिनट में ही निफ्टी को गिराकर 17,383.30 अंक तक पहुंचा दिया। हालांकि शुरुआती 10 मिनट के बाद हुई चौतरफा खरीदारी ने निफ्टी को भी मजबूती दी। इस खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10:00 बजे निफ्टी 156.80 अंक की मजबूती के साथ 17,511.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर हुई मामूली बिकवाली के कारण शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 144.50 अंक की मजबूती के साथ 17,498.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

डरा रहा है Omicron, देश में अब तक आए 1700 केस

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी बाजार ने फ्लैट शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 7.10 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,290.92 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 29.50 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,324.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 459 अंक की मजबूती के साथ 5825.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने भी बढ़त हासिल करते 17,354.05 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

डरा रहा है Omicron, देश में अब तक आए 1700 केस

Next Post

बॉलीवुड पर कोरोना का ग्रहण, जॉन अब्राहम भी हुए पॉजिटिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Bookshelves
Main Slider

इंटीरियर निखारने के साथ ही घर को आकर्षक बनाएंगे ये क्रिएटिव बुकशेल्फ

23/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
Next Post

बॉलीवुड पर कोरोना का ग्रहण, जॉन अब्राहम भी हुए पॉजिटिव

यह भी पढ़ें

Central Vista project

सेंट्रल विस्टा का जारी रहेगा काम, HC ने याचिकाकर्ता पर लगाया एक लाख का जुर्माना

31/05/2021
WWE

WWE में यूपी के वीर का जलवा, मात्र 80 सेकेंड में ही फ्रैंक लोमैन ने मानी हार

10/05/2022
Arjun Kapoor says his talent was undermined in 'Aurangzeb'

अर्जुन कपूर का कहना फिल्म ‘औरंगजेब’ में उनकी प्रतिभा को कम आका गया

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version