• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज मंदिर में घंटी बजाने को मजबूर : जेपी नड्डा

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बस्ती, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को जन विश्वास यात्रा के समापन कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा कि सपा जाति, धर्म के नाम पर जनता को बांट रही है। जिन्ना का नाम लेकर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। वहीं, भाजपा सबके हितों के लिए कार्य कर रही है। जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, वोटबैंक की राजनीति समाप्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले आज मंदिर में घंटी बचाने को मजबूर हैं।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने गोविन्द राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज परिसर में जन विश्वास यात्रा के समापन के अवसर पर आयोजित जनसभा में कहा कि यह जन विश्वास यात्रा 403 विधानसभाओं से होकर लगभग चार करोड़ लोगों से सम्पर्क करके आयी है। ये जन विश्वास यात्रा केवल भाजपा ही निकाल सकती है। ये यात्रा बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी नहीं निकाल सकतीं, क्योंकि ये लोग देश का बंटवारा करने वालों का नाम लेकर धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। सपा शासनकाल में सपा का मंत्री भूमाफिया बन गया और आज भी जेल में बंद है। घोटाले पर घोटाला इनके लिए छोटी बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सरकार में 15 लाख लैपटाप खरीदा गया, लेकिन सिर्फ 6.25 लाख लैपटाप ही बांटे गये। अन्य लैपटाप का पता ही नहीं चला। सपा सरकार में खूब घोटाला हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक करोड़ युवाओं को लैपटाप तथा स्मार्ट फोन वितरण कर रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने 15 आतंकियों को बचाने के लिए केस ड्रा किये थे, लेकिन कोर्ट ने इसकी इजाजत नहीं दी। चार को मौत की सजा मिली, बाकियों को आजावीन कारावास हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा शक्ति और गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति ने जम्मू से अनुच्छेद 370 को धराशायी कर दिया गया। जम्मू-काश्मीर मे 256 कानून लागू नहीं होता था, लेकिन अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद सब कानून लागू हुआ।

नड्डा ने कहा कि सपा ने रामभक्तों पर गोली चलवायी थी और आज उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मंदिरों मे घंटी बजा रहे हैं, ये देन भारतीय जनता पार्टी की है कि अपने संस्कृति पर आ जाइए। अयोध्या में राम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य जारी है। प्रधानमंत्र ने 01 लाख 80 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंचायी है। किसानों के लिए 1 लाख 23 हजार करोड़ रुपये बजट है। उन्होंने कहा कि जब भी अखिलेश और मायावती को जनता ने मुख्यमंत्री बनाया तो ये लोग माफिया का विकास कर रहे थे। अपने लोगों का विकास करने मे फंसे हुए थे। सपा में एक ही व्यक्ति अध्यक्ष, एक ही व्यक्ति मुख्यमंत्री बनता है। इनकी रैली में इनके ही लोग, इनके ही नेता, इनके ही लोग ताली बजाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नेता भी है नीति भी है तथा नीयत भी है, लेकिन सपा के पास परिवारवाद है, उनकी नीयत में भी खोट है।

छह लाख से अधिक किशोरों का सप्ताहभर में किया जाएगा टीकाकरण : सीएम धामी

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम का जिक्र किए बिना कहा कि कोई कहता है, ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं, मैं लड़ूंगी’ इनको किसने मना किया है। 70 साल में 11 करोड़ महिलाओं को शौच के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था, तब महिलाओं की चिंता नहीं हुई, लेकिन मोदी ने 11 करोड़ महिलाओं के लिए इज्जत घर बना कर उनके लिए सराहनीय कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने 1 करोड़ 95 लाख परिवार वालों को इज्जत घर दिया। कार्यक्रम के बाद जन विश्वास यात्रा का समापन करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने रथ पर सवार होकर कुछ दूर यात्रा किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, सांसद हरीश द्विवेदी, जगदिम्बका पाल और जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल जिला समेत कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: basti newsJP naddaLucknow NewsUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

राज्य के पूर्व सीएम कोरोना पॉजिटिव, बेटी और पत्नी समेत परिवार के 18 लोग संक्रमित

Next Post

सपा MLC पुष्पराज को लेकर कानपुर पहुंची आयकर टीम, भाई के फ्लैट की शुरू हुई जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

सपा MLC पुष्पराज को लेकर कानपुर पहुंची आयकर टीम, भाई के फ्लैट की शुरू हुई जांच

यह भी पढ़ें

IRCTC site down

IRCTC की वेबसाइट ठप, नहीं हो रही तत्काल टिकटों की बुकिंग

26/12/2024
tirath singh rawat

चारधाम यात्रा के लिये 30 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें : तीरथ

16/03/2021

जयपुर पहुंचे सचिन पायलट, बोले- पार्टी से नहीं की पद की मांग

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version