• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CM योगी ने सपा पर बोला हमला, कहा- आज कुछ लोगों के सपने में श्रीकृष्ण आएंगे और..

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। योगी ने कहा कि भाजपा ने जो किया, वह सपा के लोग नहीं कर सकते। इन्हें भगवान कृष्ण से कोई मतलब नहीं है।

वह जवाहर बाग दंगा कराकर राजनीति कर रहे थे। योगी ने कहा कि सपा वाले तो कंस के उपासक हैं और कंस को ही पैदा करते हैं।

मुख्यमंत्री अलीगढ़ में 660 मेगावाट की हरदुआगंज तापीय विद्युत परियोजना और कुल नौ पारेषण उपकेन्द्रों के लोकार्पण मौके पर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कि जब मैं यहां तापीय विद्युत परियोजना का लोकार्पण कर रहा हूं, तो लखनऊ में कुछ लोगों को भगवान कृष्ण के सपने आ रहे होंगे। भगवान कृष्ण उनसे कह रहे होंगे कि अब तो चेत जाओ।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि करीब सात हजार 100 करोड़ की परियोजनाएं जिले को सौंपी गयीं। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़ी हुई 255 करोड़ की 113 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री ने दो हजार युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले युवा टैबलेट और स्मार्ट फोन पा भी जाता था तो चार्ज करने के लिए बिजली ही नहीं रहती थी। हमने नये पावर प्रोजेक्ट लगाकर दो हजार मेगावाट बिजली पैदा की है।

पहले बिजली नहीं आती थी लेकिन भारी भरकम बिजली बिल आ जाता था। पिछले पांच साल में एक करोड़, 28 लाख परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया गया है। जब मैं यहां तापीय विद्युत परियोजना का लोकार्पण कर रहे हूं, तो लखनऊ में कुछ लोगों को भगवान कृष्ण के सपने आ रहे होंगे। भगवान कृष्ण उनसे कह रहे होंगे कि अब तो चेत जाओ। भाजपा ने जो किया, वे नहीं कर सकते। ऐसे लोग तो कंस के उपासक हैं और कंस को ही पैदा करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले की सरकार में दंगों की भरमार थी। आज मैं कह सकता हूं कि हमारे जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन ने मिलकर को कार्य किया, उससे प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है। पूरे कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। नयी चीनी मिल लगाने का कार्य हमारी सरकार करेगी। यह केवल घोषणा भर नहीं है, इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। पौने पांच साल में एक लाख, 52 हजार करोड़ रुपये किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है।

डिप्टी CM केशव ने सड़कों का किया वर्चुअल लोकार्पण, बोले- यूपी में बह रही है विकास की गंगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की विकास के बारे में कोई सोच नहीं थी। वह केवल अपने परिवार के बारे में ही सोचते थे। दीवारों में पैसे दबाकर रखत थे। चुनाव आने पर उन्हीं पैसों से दंगा कराने और गरीबों की सम्पत्ति को हड़पने का काम करते थे। आज किसी की सम्पत्ति पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। उन्हें पता है कि अगर उन्होंने कब्जा किया तो पीछे से सरकार का बुल्डोजर आ रहा होगा। माफियाओं पर बुल्डोजर चलने से उन्हें परेशान भी होती है। उनकी चिंता माफिया और अपराधियों को सरंक्षण देने की है। आज प्रदेश में हाइवे, एक्सप्रेसवे, पावर प्लांट बन रहे हैं। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय बन रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की श्रृंखला बन रही है। गरीबों को मकान दिए गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोग अब तक बाहर नहीं निकले थे। फिर चुनाव आने के बाद क्यों निकल रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। उन्होंने कहा कि अब बुआ और बबुआ को जहमत उठाने की जरूरत नहीं है। वह घर में ही आराम करें। जनता को अपना फैसला सुनानें दें।

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2017 में जब योगी सरकार आई तो बिजली विभाग की सबसे खराब हालत थी। उसे दुरूस्त किया गया है। पिछली सरकार में कुछ चुनिंदा जिलों को बिजली मिलती थी। आज हम पूरे प्रदेश में समान रूप से बिजली दे रहे हैं। कुल 18, 20 और 24 घंटे की रोस्टर प्रणाली के तहत गांव, तहसील और जिला मुख्यालयों को बिजली दी जा रही है। बिना बिजली के विकास संभव नहीं है। मुख्यमंत्री योगी ने हर माह बिजली व्यवस्था की समीक्षा की और जन-आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। हमने भ्रष्टाचार समाप्त किया है। प्रदेश में अब कोई गांव नहीं बचा, जहां सूर्यास्त से लेकर सूर्योदय तक उजाला न हो। अखिलेश यादव सरकार में थे, तब हर साल बिजली बिल बढ़ाते थे। पांच साल में 61 प्रतिशत से अधिक बिजली के दाम बढ़ाए। हमने बिजली के घंटे बढ़ाए। कार्यक्रम में गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री सुरेश राणा, राज्य मंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम समेत कई विधायक एवं अन्य नेता भी मौजूद रहे।

 

Tags: aligarh newscm yogiup newsYogi News
Previous Post

आतंक पर वार, लश्कर के दो आतंकी मुठभेड़ में ढेर

Next Post

इंटरप्रेन्योर अमित बी वाधवानी ने शानदार अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Census 2027
उत्तर प्रदेश

Census 2027: यूपी में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण

20/06/2026
Uttarakhand Police receives national honour
राजनीति

पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तराखण्ड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान

20/06/2026
Ayushman Card
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब जिले में ही होगा समस्याओं का समाधान

20/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ : मुख्यमंत्री धामी

20/06/2026
The roof of the Maruti temple collapsed.
Main Slider

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा, मारुति मंदिर की छत गिरी; मलबे में दबे 20 से 25 श्रद्धालु

20/06/2026
Next Post

इंटरप्रेन्योर अमित बी वाधवानी ने शानदार अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

यह भी पढ़ें

6 killed in horrific accident on Yamuna Expressway

स्लीपर बस ने इको कार को मारी टक्कर, तीन महिलाओ समेत छह की मौत

03/03/2026
Murder

पत्नी के भाई ने वकील की गाड़ी से कुचल कर दी हत्या, वजह कर देगी हैरान

26/01/2025
Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किए गए भर्ती

02/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version