• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फ्रिज में रखे ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, कभी नहीं होंगे खराब

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Makeup

Makeup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्या आपके ब्यूटी प्रोडक्ट्स अक्सर खराब हो जाते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपने सौंदर्य प्रसाधन ज्यादातार बाथरूम में रखते हैं। ऐसे में मौसम में गर्मी, उमस व सूर्य की किरणों की तपस के कारण प्रोडक्ट्स समय से पहले ही अपनी गुणवत्ता खो बैठते हैं और बेकार हो जाते हैं।

एक सामान्य नियम के अनुसार ब्यूटी प्रोडक्ट्स को गर्म, भाप से भरे तापमान के कमरे/बाथरूम में रखने से वो वायरस के प्रभाव में आकर दूषित हो जाते हैं। इससे उनकी क्षमता, अहसास, सुगंध तथा आकृति प्रभावित होती है।

कहां रखें ब्यूटी प्रोडक्ट्स?

अगर आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ठंडे, शुष्क और सूर्य की सीधी किरणों से परे रखेंगे तो इनकी शैल्फ लाइफ कहीं ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में आप उन्हें फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। हालांकि सभी प्रोडक्ट्स को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं होती लेकिन फिर भी कुछ प्रोडक्ट्स फ्रिज में रखने से ज्यादा उपयोगी साबित होते हैं।

चलिए आपको बताते हैं कि किन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को फ्रिज में स्टोर करना चाहिए

लिपस्टिक

गर्मियों में लिपस्टिक अक्सर पिघल जाती है और इनकी रंगत भी बदल जाती है। वहीं, इनमें मौजूद रसायनिक द्रव्य भी तपस या उमस के कारण खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप लिपस्टिक को फ्रिज की ठंड में रखेंगी तो यह लंबे समय तक चलेगी। साथ ही इसके रासायनिक द्रव्य विघटित भी नहीं होंगे। लिपस्टिक ऑक्सीकरण प्रक्रिया के प्रति उन्मुख होती है, जिससे इसमें मौजूद तैलीय द्रव्य बासी होकर बदबू छोड़ने लगते हैं। मगर, फ्रिज में रखने से यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

नेल पॉलिश

नेल पॉलिश को भी फ्रिज में स्टोर करने से इसकी शैल्फ लाइफ बढ़ जाती है। गर्मी तथा उमस के कारण नेल पॉलिश में मौजूद द्रव्य पदार्थ सक्रिय हो जाते हैं और वो गाढ़ी हो जाती है। मगर, फ्रिज में रखने से इसके वास्तविक रंग बने रहते हैं और लंबे समय तक इसकी रंगत भी बरकरार रहती है। मगर, ध्यान रखें कि उन्हें डीप फ्रीजर में न रखें। आप इन्हें अंडे की ट्रे या चॉकलेट बॉक्स के साथ खड़ा करके रख सकते हैं।

परफ्यूम

परफ्यूम, सेंट या इत्र गर्मी के प्रति काफी सेंसटिव होते हैं। अक्सर लोग इन्हें ड्रेसिंग टेबल या वाशरूम शेल्फ पर रखते हैं, जोकि गलत है। गर्मी के सीधे संपर्क में आने की वजह से इसके रसायनिक द्रव्य टूट जाते हैं जिससे इसकी सुगन्ध चली जाती है। ऐसे में इनकी खुशबू को बरकरार रखने के लिए फ्रिज में स्टोर करना ही बेहतर होगा।

एलोवेरा जेल

त्वचा में जलन, कील, मुहांसे के लिए एलोवेरा जेल से बढ़िया ऑप्शन कोई नहीं। साथ ही यह खाज, खुजली व जलन को कम करने में भी मददगार है लेकिन अक्सर लोग इन्हें रूम टेम्प्रेचर में रख देते हैं , जोकि गलत है। एलोवेरा तभी फायदेमंद होगा जब आप इन्हें रैफ्रीजरेटर में रखेंगे, फिर चाहे वो मार्केट की हो या नेचुरल। अगर आपने ज्यादा ऐलोवेरा निचोड़ लिया है तो इसकी क्यूब बनाकर फ्रीज कर लें और फिर जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें।

सनस्क्रीन लोशन

गर्मियों का मौसम खत्म हो जाने के बाद अगर आपकी सनस्क्रीन की बोतल अभी भरी है तो इसे सुरक्षित रखने के लिए आप फ्रिज का इस्तेमाल कर सकती है। इसे बाहर रखने से इसकी एस.पी.एफ की गुणवत्ता तथा प्रभाव प्रभावित होता है जिससे इसका उपयोग करने से सही प्रतिरक्षा नहीं मिलती।

इन प्रोडक्ट्स को भी करें फ्रिज में स्टोर

फाउंडेशन, मस्कारा या आईलाईनर खोलने के बाद जल्दी खराब होने की सम्भावना रहती है। इनकी शेल्फलाइफ बढ़ाने के लिए इन्हें फ्रिज में रखना सही होगा। इन्हें फ्रिज में रखकर आप प्रोडक्ट्स को लंबे समय तक खराब होने से बचा सकती हैं।

Tags: Beauty tipsmakeup kitmakeup products
Previous Post

प्यार और रिश्तों को प्रभावित करता है अंक, जानिए आपका जन्मांक क्या कहता है?

Next Post

बाल होंगे मजबूत और शाइनी, घर पर ऐसे बनाएं ग्रीन टी शैंपू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Delhi Train Cancelled:10 अक्टूबर को दिल्ली की 28 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

09/10/2026
Internet
Main Slider

जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट बंद, इन इलाकों में रहेगी पाबंदी

09/10/2026
Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पंजाब तैयार, CM मान ने सुविधाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Next Post
Hair Wash

बाल होंगे मजबूत और शाइनी, घर पर ऐसे बनाएं ग्रीन टी शैंपू

यह भी पढ़ें

मोदी टैक्स Pawan Kheda

पेट्रोल- डीजल पर ‘मोदी टैक्स’ वापस ले सरकार : कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

16/02/2021
कुख्यात डकैत दारोगा लोहार गिरफ्तार

कुख्यात डकैत दारोगा लोहार गिरफ्तार, 20 साल से था फरार

11/10/2020
Dhanteras

धनतेरस पर खरीदें ये सामान, धन संपदा में होती रहेगी वृद्धि

12/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version