• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाहुबली मुख्तार के करीबी की अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मऊ
0
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के पास मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश मिश्रा की अवैध प्लाटिंग पर मंगलवार को जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। प्लाट करीब 50 करोड़ रुपये के बताये जाते हैं। मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।

बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़े सदस्य और करीबियों पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने मुख्तार के करीबी गणेश मिश्रा के 11 एकड़ से अधिक की भूमि पर बिना नक्शा पास कराए विकसित किए जा रहे अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया।

यह प्लाट जिलाधिकारी के आवास के पीछे अवस्थित था। जिलाधिकारी के कठोर कार्रवाई के निर्देश के क्रम में ध्वस्तीकरण हुआ।

आरोप हैं कि मुख्तार का सहयोगी गणेश मिश्रा अवैध ढंग से कमाए गए धन से अवैध प्लाटिंग कर क्रय- विक्रय करता था। वह किसानों से एग्रीमेंट कराकर अवैध प्लाटिंग के जरिए आपराधिक धन को उपयोग में लाता था। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर डीएम आवास के पीछे बने प्लॉटिंग की जांच की जा रही थी।

जांच के बाद पाया गया कि गणेश मिश्रा अवैध रूप से एग्रीमेंट कराकर प्लाटिंग कर रहा था। इसके लिए नहीं तो नक्शा पास कराया गया था और ना ही प्लाटिंग के नियम का अनुपालन किया जा रहा था। प्लाटिंग की बाजारी कीमत 50 करोड़ रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के समय मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर, सिटी मजिस्ट्रेट, थानाध्यक्ष सराय लखंसी, इंजीनियर विनियमित क्षेत्र मौजूद रहे।

Tags: crime newsmau newsup news
Previous Post

फर्म कर्मी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Next Post

चौबीस घंटे के भीतर युवक की हत्या का खुलासा, हत्यारोपित गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
Next Post
murder

चौबीस घंटे के भीतर युवक की हत्या का खुलासा, हत्यारोपित गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

बिहार पुलिस ने साझा की बात

सुशांत सिंह केस के मामले की जांच पर बिहार पुलिस ने साझा की ये बात

01/08/2020
पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- बंगाल से जो छीना है उसे वापस देंगे

07/03/2021

प्रियंका के नक्शेकदम पर हैं भूमि पेडनेकर

19/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version