• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नंबर दिलाने के बहाने प्रबंधक के बेटे ने किया छात्रा का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रायबरेली
0
prostitution
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। परीक्षा में अच्छे नम्बर दिलाने के नाम पर प्रबंधक के बेटे ने छात्रा का यौन शोषण किया और जब छात्रा गर्भवती हो गई तो हड़कंप मच गया, बावजूद इसके स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि डलमऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने किसान इंटर कॉलेज बडेरवा के प्रबंधक राजकुमार यादव के पुत्र संतोष कुमार यादव जो एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक भी हैं, उनपर इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने के नाम पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए डलमऊ पुलिस को शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं की।

शिकायत के बाद से ही रसूखदार प्रबंधक पुत्र पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस मामले में गोलमाल करने में जुटी रही। एक सप्ताह बीत जाने के बाद जब कार्यवाही नहीं हुई। तब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद डलमऊ पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित का कहना है कि वह हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई किसान इंटर कॉलेज बडेरवा में कर रही थी, वहीं अच्छे अंक दिलाने व मार्कशीट दिलाने के नाम पर संतोष कुमार यादव के द्वारा कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। यही नहीं एक माह पूर्व अन्य जगह पर हुई शादी के बाद जब युवती ससुराल पहुंची तो वहां पर पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां पता चला कि युवती गर्भवती है, पीड़िता परिजनों के साथ डलमऊ थाने पहुंची। वहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के लिए शिकायत की। जब कार्यवाही नहीं हुई तब मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद डलमऊ पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार यादव के विरुद्ध दुराचार सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष यादव के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsraibarelliy newssexually assaultedup news
Previous Post

CM योगी ने UP Police को दिया तोहफा, 42 DSP को मिली ASP के पद पर प्रोन्नति

Next Post

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
arrested

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

यह भी पढ़ें

तीन चीजों से बनाए रखें निश्चित दूरी, भारी नुकसान होने का खतरा

14/08/2020
dowry

दहेज के लिये विवाहिता की पीट पीट कर हत्या

06/06/2022
Sanjay Raut

‘तेरा और सलमान का जाना फैक्स है’, संजय राऊत को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी

01/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version