• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भयावह हुआ कोरोना, 24 घंटे में 1.41 लाख से अधिक आए नए केस

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Corona

corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के नए केस की संख्या बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा कोविड के केस दिल्ली, महाराष्ट्र और मेट्रो शहरों में देखे जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,41,986 नए मामले सामने आए हैं। इतने ही घंटे में करीब 41 हजार कोरोना के मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं जबकि कुल 285 मरीजों की मौत भी हुई है। कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 9.28 प्रतिशत पहुंच गई है। देश में कोरोना के 4,72,169 एक्टिव मामले हैं। इनके बीच एक अच्छी खबर ये कि देश 150.06 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,873 केस मिले हैं। कोरोना के केस बढ़ने और दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगने के बाद बिहार, यूपी और अन्य राज्यों से यहां आए मजदूर धीरे-धीरे घर की ओर लौटने लगे हैं।

यूपी में कोरोना के 4228 नए मामले

उत्तरप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 4228 नए मामले सामने आए हैं। इतने ही समय में 119 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं। फिलहाल, यूपी में कोरोना के 12,327 एक्टिव केस हैं।

झारखंड में पिछले 24 घंटे में 3,825 नए केस मिले हैं जबकि 8 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, शुक्रवार को कुल 866 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। राज्य में फिलहाल कोरोना के कुल 17,206 एक्टिव केस हैं।

देशभर में ओमिक्रॉन के 3,071 मामले

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी लगातार पांव पसार रहा है। देश के 27 राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रॉन के अब तक कुल 3,071 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,203 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां 876 केस अब तक मिल चुके हैं जिनमें से 381 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली में 513 में से 57, कर्नाटका में 333 में से 26, राजस्थान में 291 में से 159, केरल में 284 में से 93, गुजरात में 204 में से 151, तेलंगाना में 123 में से 47, तामिलनाडु में 121 में से 121, हरियाणा में 114 में से 83, ओडिशा में 60 में से 5, उत्तरप्रदेश में 31 में से 6, आंध्र प्रदेश में 28 में से 6, पश्चिम बंगाल में 27 में से 10, गोवा में 19 में से 19, आसाम में 9 में से 9, मध्यप्रदेश में 9 में से 9, उत्तराखंड में 8 में से 5, मेघालय में 4 में से 3, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 3 में से 0, चंडीगढ़ में 3 में से 3, जम्मू कश्मीर में 3 में से 3, पांडुचेरी में 2 में से 2, पंजाब में 2 में से 2, छत्तीसगढ़ में 1 में से 0, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और मणिपुर में 1 में से 1 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

Tags: corona cases in indiacorona in indiacorona newscorona updates
Previous Post

जाने इन 5 फलों के बारे में, जो ठण्ड के लिए है फायेमंद

Next Post

महज पांच दिन के नवजात को हुआ ब्रेन हेमरेज, चार विभाग करेंगे बच्चे का इलाज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, पिंजौर में बनेगा ऑक्सीजन जोन और हर्बल पार्क

21/07/2026
cm dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹8 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

21/07/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ से अखिल भारतीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने की सौजन्य मुलाकात

21/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

21/07/2026
Next Post
baby

महज पांच दिन के नवजात को हुआ ब्रेन हेमरेज, चार विभाग करेंगे बच्चे का इलाज

यह भी पढ़ें

Heeralal Samaria

हीरालाल सामरिया बने नए मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

06/11/2023

कोरोना काल में यूपी के लोगों को लगा महंगी बिजली का झटका, नए स्लैब में बढ़ेंगी दरें

27/08/2020

‘केयूर शेठ का इनिशिएटिव ‘बप्पा का मान, आपका सम्मान’ बहुत इम्पोर्टेन्ट है’ , मुनमुन दत्ता

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version