• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BJP की सरबजीत कौर बनी चंडीगढ़ की मेयर, AAP पार्षदों ने किया हंगामा

Writer D by Writer D
08/01/2022
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी ने मेयर के पद पर कब्जा कर लिया है। बीजेपी की सरबजीत कौर चंडीगढ़ की मेयर बन गई हैं। निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने वाली AAP ने मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है।

चुनाव के बाद मेयर की कुर्सी के पीछे ही आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद धरने पर बैठ गए हैं। डीसी विनय प्रताप सिंह को भी मौके पर रोक लिया गया है। नगर निगम के अंदर मार्शल बुलाए गए हैं, धक्का-मुक्की जारी है।  AAP की पार्षद भी मेयर के बगल की कुर्सी पर बैठ गई हैं।

बता दें कि चंडीगढ़ निकाय चुनाव के दौरान बीजेपी ने 12 सीटें जीती थीं। जबकि AAP के खाते में 14 सीटें आई थीं। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद देवेंद्र सिंह बबला अपनी नवनिर्वाचित पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर बबला के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं, जबकि बीजेपी की सांसद किरण खेर को भी एक वोट डालने का अधिकार है। इस तरह से बीजेपी के पास 14 वोट हो गए थे।

चंडीगढ़ नगर निगम में 35 सीटें हैं। निकाय चुनाव 24 दिसंबर को हुए थे जिसमें कोई भी दल बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था। लेकिन पहली ही बार आई AAP ने 14 सीटें जीतकर तहलका मचा दिया था। जबकि बीजेपी के 12, कांग्रेस के 8 पार्षद और अकाली दल के 1 पार्षद ने जीत दर्ज की थी।

भाजपा ने पूर्व पार्षद जगतार सिंह जग्गा की पत्नी सरबजीत कौर को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था। वहीं आप ने अंजू कत्याल को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने चुनाव में शामिल नहीं होने की घोषणा की है, उन्होंने अपने प्रत्याशी का नामांकन मेयर के लिए नहीं कराया।

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

सभी पार्टियों को खरीद फरोख्त का डर था। इसलिए कांग्रेस ने अपने सभी पार्षदों को राजस्थान के जयपुर भेज दिया था। जो आज ही लौटे हैं। AAP के पार्षद पहले दिल्ली में रहे बाद में कसौली आए फिर चंडीगढ़ आए।

वहीं भाजपा ने अपने पार्षदों को शिमला भेज दिया था। शुक्रवार शाम को ये सभी वापस लौटे।  बता दें कि एक जनवरी को सभी नए 35 पार्षद शपथ भी ले चुके हैं।

Tags: chandigarh nagar nigamChandigarh NewsNational newsPunjab NewsSarabjit Kaur
Previous Post

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Next Post

BB 15: बिचुकले को सलमान ने जमकर लताड़ा, बोले- बाल पकड़ कर घर से निकालूंगा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
Main Slider

एनसीआर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए यूपी में बड़ा प्लान

18/09/2026
Main Slider

विश्व बैंक सहायतित SPFM परियोजना से उत्तराखंड में वित्तीय सुदृढ़ीकरण को मिलेगी गति

18/09/2026
Next Post

BB 15: बिचुकले को सलमान ने जमकर लताड़ा, बोले- बाल पकड़ कर घर से निकालूंगा

यह भी पढ़ें

salaam venkey-kajol

काजोल ने शुरू की फिल्म ‘सलाम वेंकी’ की शूटिंग

11/02/2022
konthiujam joined bjp

मणिपुर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए ये दिग्गज नेता

01/08/2021
मनोज कुमार का जन्मदिन

जन्मदिन विशेष : जानिए मनोज कुमार कैसे बने ‘भारत कुमार’, लाल बहादुर शास्त्री भी थे फैन

24/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version