• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मास्क पहनना जारी रखें तो नहीं लगेगा लॉकडाउन, जानें किस सीएम ने कही ये बात

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
arvind kejriwal

arvind kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे कोरोना हो गया था। मैं लगभग 7-8 दिन होम आइसोलेशन में रहा। मुझे लगभग 2 दिन बुखार रहा, उसके बाद मैं ठीक हो गया। लेकिन कोरोना नियमों के हिसाब से करीब 7 से 8 दिन होम आइसोलेशन में रहा था।

इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल  ने दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। इस लहर में मौतें कम हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि फिलहाल लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है। यदि लोग मास्क पहनना जारी रखें तो हम ऐसा नहीं करेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस (Corona cases in delhi)  तेज़ी से बढ़ रहे हैं, यह एक चिंता का विषय है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। सीएम ने कहा कि पिछली जो लहर अप्रैल-मई में आई थी, उसमें 7 मई को रोजाना इतने ही मामले आ रहे थे। 7 मई को 341 मौत हुई थी, कल 7 मौत हुई थी, 7 मई को दिल्ली में 20,000 बेड भरे हुए थे, कल जब 20000 मामले आए हैं, तो लगभग डेढ़ हजार बेड भरे हुए हैं। तो इस लहर के दौरान मौत भी काफी कम हो रही हैं और लोगों को अस्पताल जाने की भी बहुत कम जरूरत पड़ रही है।

मास्क पहनना बेहद जरूरी है

अरविंद केजरीवाल ने डाटा शेयर करने के साथ ही ये भी कहा कि यह डाटा आपके साथ इसलिए शेयर नहीं किया कि आप गैर जिम्मेदार हो जाएं और मास्क पहनना बंद कर दें, बल्कि इसलिए बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन हमको जिम्मेदारी से काम करने की जरूरत है। मास्क पहनना सबसे जरूरी है

यूपी में Omicron ने पकड़ी रफ्तार, मरीजों की संख्या पहुंची सौ के पार

केंद्र से भी मिल रहा पूरा सहयोग, कल DDMA की बैठक

सीएम अऱविंद केजरीवाल ने कहा कि हम लॉकडाउन लगाना नहीं चाहते, फिलहाल लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। एलजी साहब और मैं पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं। कल डीडीएमए की बैठक है। हम हालात की समीक्षा करेंगे। केंद्र सरकार से भी हम लगातार संपर्क में हैं और केंद्र सरकार से हमको पूरा सहयोग मिल रहा है।

वैक्सीन से कम होता है जान का खतरा

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाया, वह वैक्सीन जरूर लगवा लें, क्योंकि वैक्सीन का मतलब यह नहीं है कि आप संक्रमित नहीं होंगे, लेकिन वक्त से वैक्सीन लगवाने से आपकी जान के ऊपर खतरा कम हो जाता है।

Tags: Arvind Kejriwalcorona cases in delhicorona in delhidelhi newslockdown in delhiNational news
Previous Post

Sulli deal एप का मेन क्रिएटर इंदौर से गिरफ्तार

Next Post

शादी का एक महीना पूरे होने पर कैटरीना ने शेयर की विक्की संग रोमांटिक तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Abhijeet Dipke
Main Slider

CJP फाउंडर अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी, आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

18/07/2026
Next Post
Katrina-Vicky

शादी का एक महीना पूरे होने पर कैटरीना ने शेयर की विक्की संग रोमांटिक तस्वीर

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

खनन वाहनों को पास कराने में दो पुलिसकर्मी निलंबित, दरोगा लाइन हाजिर

21/04/2021
Pradosh Vrat

रवि प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये फूल, मनोकामनाएं होती हैं पूरी

23/12/2023
IPL 2021

आईपीएल 2021 में फैंस को है नए चैम्पियन का इंतज़ार, मैदान में है आठ टीमे

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version