• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिजीत से नेहा बोलीं- जूते से मारूंगी, बिचुकले का जवाब सुनकर हैरान हुए सलमान

Writer D by Writer D
09/01/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बिग बॉस 15 के फिनाले से पहले मेकर्स पूरी कोशिश कर रहे हैं कि दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी ना रह जाए। पिछले वीकेंड का वार में बिग बॉस में कई सितारों ने शिरकत की और एक बार फिर कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। बिग बॉस 15 के इस रविवार के एपिसोड में कुछ एक्स कंटेस्टेंट और टीवी सेलेब्स शो में अपने फेवरेट घरवाले का सपोर्ट करने पहुंचेंगे। जहां वह अन्य कंटेस्टेंट्स की धज्जियां भी उड़ाने वाले हैं। हाल ही में शो का प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें घरवालों के सपोर्ट में आए सेलेब्स को अन्य कंटेस्टेंट्स पर बरसते देखा जा सकता है।

इस प्रोमो में सबसे पहले कश्मीरा शाह को करण कुंद्रा पर इस बात को लेकर बरसते देखा जा सकता है कि वह तेजस्वी प्रकाश से बदतमीजी से बात करते हैं। साथ ही उनसे यह भी कहती हैं कि वह टॉप 5 में जाना भी डिजर्व नहीं करते। वह तेजस्वी के बॉयफ्रेंड होने के बाद भी उनका सपोर्ट नहीं कर रहे। इसके बाद कश्मीरा, तेजस्वी से अपना दिमाग इस्तेमाल करने को कहती हैं।

वहीं दूसरी ओर दिव्या अग्रवाल करण का समर्थन करती नजर आती हैं और कहती हैं, कि करण ने घर में अपने लिए एंट्री ली थी। इसके बाद दिव्या और शमिता की बहस देखने को मिलती है। वहीं देवोलीना के दोस्त विशाल सिंह उन पर नाराजगी जाहिर करते हैं। लेकिन, सबसे ज्यादा गुस्से में नेहा भसीन नजर आती हैं। जिनकी अभिजीत बिचुकले से तीखी बहस भी होती है।

हिना खान के परिवार पर कोरोना हमला, मास्क से एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट और फिर बिग बॉस 15 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली नेहा भसीन, अभिजीत बिचुकले को रियेलिटी चैक देते हुए कहती हैं कि ‘पैर की जूती बोलेंगे ना, जूते से मारूंगी आपको अंदर आकर।’ नेहा भसीन की बात सुनते ही अभिजीत भी गुस्से में आ जाते हैं और कहते हैं- ‘मेरी भाभी है ना, टकली करेगी तुझको।’

इस पर नेहा कहती हैं कि ‘अभिजीत, आप मुंह लगने के लायक भी नहीं हैं।’ वहीं अभिजीत का स्टेटमेंट सुनने के बाद सलमान खान सहित हर कोई हैरान रह जाता है। इससे पहले शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने अभिजीत बिचुकले और करण कुंद्रा को खूब फटकार लगाई थी, जिसे लेकर करण काफी उदास भी नजर आते हैं।

Tags: bb 15Bigg BossBigg Boss 15Bigg Boss 15 Evictionneha bhasinWeekend ka war
Previous Post

हिना खान के परिवार पर कोरोना हमला, मास्क से एक्ट्रेस का हुआ ये हाल

Next Post

NHPC में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी 1.6 लाख सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Matka Kulfi
Main Slider

गर्मियों में ठंडक का एहसास देती है मटका कुल्फी, स्वाद ऐसा कि कम पड़ जाती है तारीफ

18/06/2026
Paan Petha Roll
Main Slider

गर्मियों में बनाएं पान पेठा रोल, किसी भी मामले में नहीं होगी फेल

18/06/2026
Injury Marks
Main Slider

पुराने निशान फेस से हो जाएंगे दूर, ट्राई करें ये उपाय

18/06/2026
Achari Funda
Main Slider

झुलसती गर्मियों में गेस्ट को पिलाएं खास ड्रिंक तो सर्व करें अचारी फनडा

18/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Next Post

NHPC में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, मिलेगी 1.6 लाख सैलरी

यह भी पढ़ें

babri masjid demolisation case

लखनऊ : हाइकोर्ट के पुराने परिसर के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर यातायात डायवर्ट

29/09/2020
Famous Haryanvi model Sheetal murdered

मशहूर मॉडल की हत्या, बदमाशों ने गला रेतकर बेरहमी से किया कत्ल

16/06/2025
murder

युवक की निर्मम हत्या, गले के साथ उंगलियां भी काटीं

25/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version