• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘छोटी हेलेन’ सौम्या कांबले बनी बेस्ट डांसर-2 की वीनर, जीते 15 लाख और कार

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। पॉपुलर डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 को इस सीजन का ‘बेस्ट का नेक्स्ट अवतार’ मिल गया है। एक से बढ़कर एक डांस एक्ट्स और टेक्नीक के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर का ‘द अल्टीमेट फिनाले’ बड़ा ही शानदार व भव्य रहा, जहां पूरा देश दिल थामकर इस बात का इंतजार कर रहा था कि ‘बेस्ट 5’ फाइनलिस्ट्स में से किसे विजेता घोषित किया जाएगा।

सौम्या को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की ओर से 15 लाख रुपए का चेक और स्विफ्ट कार ग‍िफ्ट मिली। उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को 5 लाख रुपए के चेक से सम्मानित किया गया। बेस्ट 5 फाइनलिस्ट्स में से जयपुर के गौरव सरवन को फर्स्ट रनर अप और ओडिशा की रोजा राणा को सेकंड रनरअप रहे। असम के रक्तिम ठाकुरिया और केरल के जमरूद को थर्ड और फोर्थ रनर अप घोषित किया गया। इसके अलावा सभी को एक-एक लाख रुपए का चेक दिया गया।

बता दें, एक बार शो में स्पेशल गेस्ट बनकर आईं आशा भोसले सौम्या के डांस मूवमेंट्स से इतनी इंप्रेस हो गई थीं कि उन्होंने छोटी हेलेन की उपाधी दे दी थी। फिनाले में सौम्या ने वर्तिका संग मिलकर बेली डांस और फ्री-स्टाइल एक्टर परफॉर्म किया था। सौम्या ने अक्सर बताया है कि उनके पापा की ख्वाहिश है कि वे डॉक्टर बनें वहीं मां चाहती है कि उनकी बेटी डांसर बन नाम रौशन करे। शो के दौरान सौम्या को कई सेलिब्रिटी गेस्ट्स से प्यार मिलता रहा है। नोरा फतेही ने उन्हें बेली डांसिंग कॉइन बेल्ट गिफ्ट दिया था।

https://www.instagram.com/p/CYhMLruI30_/?utm_source=ig_embed&ig_rid=971d4f88-bcfe-4d9a-b0af-aeeda6f3aca8

ट्रॉफी जीतने के बाद सौम्या कहती हैं, मैं अपने एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। मैं इमोशनल हो गई हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझे वोट किया और इस सफर में मेरा साथ दिया और उन लोगों की भी शुक्रगुजार हूं, जो मेरी जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन गए।

शाम की चाय के साथ मजा लीजिये मटर की मठरी का, नोट करें इसकी रेसिपी

खास तौर पर इस शो में मेरी कोरियोग्राफर और मेरी मेंटर वर्तिका दीदी जो इस सफर में मेरे साथ रहीं। मैं उनकी बहुत आभारी हूं। मैंने इंडियाज़ बेस्ट डांसर का हिस्सा बनकर बहुत कुछ सीखा और मुझे अपने जैसी सोच रखने वाले लोग मिले, जो डांसिंग को लेकर उतने ही पैशनेट हैं, जितनी कि मैं हूं। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होने वाला है, लेकिन डांस यकीनन मेरे भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। मैं सभी जजों मलाइका मैम, टेरेंस सर और गीता मां को भी धन्यवाद देती हूं जो अपने विनम्र शब्दों और प्रेरणा के साथ इस शो में हम सभी के लिए एक बड़ी ताकत बनकर खड़े रहे।

Tags: India's Best Dancer Season 2 winnerSaumya Kambletv gossips
Previous Post

शाम की चाय के साथ मजा लीजिये मटर की मठरी का, नोट करें इसकी रेसिपी

Next Post

माघ मेला में कोरोना ने दी दस्तक, ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मी निकले संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami questions the full verses of Vande Mataram.
Main Slider

वंदे मातरम के पूरे पदों पर धामी का सवाल—“क्यों नहीं गाना चाहती कांग्रेस”

01/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर मथुरा में पहली बार होगा भव्य ड्रोन शो, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

01/09/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

सोशल मीडिया के दौर में भी विश्वसनीय समाचारों की अहमियत बरकरार: बंशीधर तिवारी

01/09/2026
CM Yogi
Main Slider

‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्यमंत्री

01/09/2026
Swami Narendranand
Main Slider

अखिलेश के AI वीडियो पर भड़के स्वामी नरेंद्रानन्द, बोले- ‘चोर-उचक्के रच रहे योगी के खिलाफ कुचक्र’

01/09/2026
Next Post
magh mela

माघ मेला में कोरोना ने दी दस्तक, ड्यूटी पर आए पुलिसकर्मी निकले संक्रमित

यह भी पढ़ें

arrested

नेपाली नागरिकों का फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले चार सदस्य गिरफ्तार

12/02/2022
CM Yogi

संत किसी विधर्मी के सामने विचलित नहीं होते, हमारी सरकार ने ही संभल को संभालाः सीएम योगी

07/04/2026
mars transit in aries

16 अगस्त को बदल रही है मंगल की चाल, जानें किस राशि पर होगा क्या असर

16/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version