• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा उछला

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बदौलत भारतीय शेयर मार्केट ने साल के दूसरे कारोबारी सप्ताह की शुरुआत भी आज शानदार मजबूती के साथ की। चौतरफा लिवाली के सपोर्ट से शेयर बाजार में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा और निफ्टी 150 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 325.74 अंक की मजबूती के साथ 60,070.39 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में बिकवाली का जोर बनता हुआ नजर आया, जिसके कारण शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स गिरकर 59,987.18 अंत के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन उसके बाद शुरू हुई लिवाली ने सेंसेक्स को जोरदार उछाल दी, जिससे ये सूचकांक तेजी के साथ ऊपर की ओर बढ़ने लगा। चौतरफा हो रही खरीदारी के सपोर्ट से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 528.25 अंक की मजबूती के साथ 60,272.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 100.60 अंक की मजबूती के साथ 17,913.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में हुई जोरदार बिकवाली के कारण निफ्टी भी गिरकर 17,879.15 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इस स्तर पर बाजार में खरीदार एक्टिव हो गए।

अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, नौ बच्चों समेत 19 की मौत

खरीदारों ने चौतरफा लिवाली करके निफ्टी को शानदार मजबूती दी, जिसके कारण ये सूचकांक तेजी से कुलांचे भरते हुए ऊपर की ओर चढ़ने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 157.80 अंक की मजबूती के साथ 17,970.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग में 306.04 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,050.69 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 74.30 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,887 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 142.81 अंक की मजबूती के साथ 59,744.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 66.80 अंक की छलांग लगाकर 17812.70 अंक के स्तर पर कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, नौ बच्चों समेत 19 की मौत

Next Post

सुरक्षाबलों ने अल-बदर के दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च अभियान जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Shivling
Main Slider

Sawan: महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

13/08/2026
Sawan
Main Slider

नहीं रख पा रहे सावन के सोमवार के व्रत, तो पुण्य पाने के लिए करें ये काम

13/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Next Post

सुरक्षाबलों ने अल-बदर के दो आतंकियों को किया ढेर, सर्च अभियान जारी

यह भी पढ़ें

Drowned

तालाब में नहाने गए बच्चे समेत दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

19/07/2021
immunity

बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए इनका करें सेवन

27/02/2026
MNREGA

पीआरडी जवान एवं जेल गए व्यक्ति को मनरेगा मजदूर बनाकर किया भुगतान

06/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version