• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामूहिक दुष्कर्म का मुख्यारोपी बीजेपी का ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/01/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र में देर रात को युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी लाल सिंह चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लाल सिंह चौहान वर्तमान में बाह से बीजेपी का ब्लॉक प्रमुख है। वहीं उसके एक वर्तमान विधायक से अच्छे संबंध बताए जा रहे हैं। दूसरे आरोपी ड्राइवर को पुलिस तलाशने में जुटी हुई है।

लाल सिंह का कहना है कि उसे साजिश के तहत सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंसाया गया है। हालांकि पुलिस को उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।

थाना ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में रविवार देर रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद आरोपी युवती को सड़क पर फेंककर चले गए, जिसके बाद युवती ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ ले आई और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने सोमवार सुबह तड़के करीब 4 बजे पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म में शामिल मुख्य आरोपी बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लाल सिंह के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम देने वाले उसके ड्राइवर यतेंद्र को पुलिस तलाशने में जुटी हुई है।

दरोगा भर्ती 2016 के चयनित अभ्यर्थियों को दिए गए नियुक्ति पत्र, मिली तैनाती

मिली जानकारी के अनुसार, सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले भाजपा के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान के राजनीतिक नेताओं से अच्छे संबंध हैं। बलात्कार में शामिल होने की बात जैसे ही सामने आयी तो सोशल मीडिया पर लाल सिंह चौहान के कई फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह क्षेत्रीय विधायक और बीजेपी के बड़े नेताओं व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दे रहा है।

बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद राजनीतिक पार्टियां भी अब बीजेपी को घेरने में जुट गई हैं। समाजवादी पार्टी ने सोमवार दोपहर तीन बजे इसी मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर राजीव सिंह मौके पर पहुंचे थे। युवती से पूछताछ कर उन्होंने मुकदमा दर्ज किया था। वहीं सुबह तड़के मुख्य आरोपी लाल सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं उसका दूसरा साथी जो कि बलात्कार में शामिल था। यतेंद्र ड्राइवर को भी तलाशा जा रहा है जल्दी उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags: agra newscrime newsgangrape newsup news
Previous Post

करें इसकी खेती होगी बम्पर कमाई, सरकार भी करेगी आर्थिक मदद

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Rajnath Singh

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

यह भी पढ़ें

पिछले वर्षों में हुई प्राकृतिक आपदाओं से सबक लेकर हमें करना होगा काम: सीएम धामी

31/05/2025
vastu tips

यहां रखें इस रंग की चीजें, मिलेगा फायदा

31/01/2026

रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव : मुख्यमंत्री

29/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version