• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, छह अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। आचार संहिता लगते हुए मथुरा पुलिस ने विस चुनावों के मद्देनजर जिले में अपराधियों की धरपकड़, चैकिंग अभियान चलाए हुए हैं। मथुरा की कोसीकलां पुलिस ने गुरुवार को शाहपुर के जमुना खादर में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए वहां से दो बंदूक, 25 तमंचे कारतूस, असलाह बनाने के भारी मात्रा में उपकरण सहित छह आरोपितों को पकड़ा है। यह जानकारी मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर ने दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुरूवार बताया, कोसीकलां, छाता व शेरगढ़ पुलिस टीम पुलिस बल के साथ अवैध असलाह बनाने वालों की तलाश में गश्त पर थी, तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने शाहपुर के जमुना खादर में छापेमारी करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी। इस दौरान पुलिस टीम ने मुब्बा उर्फ मुबारिक पुत्र कल्लू, आरिफ उर्फ चुर्री पुत्र याकूब, अनसार पुत्र तय्यब, शहनवाज उर्फ सैनी पुत्र ईशुब, कन्जर पुत्र फूल सिंह, भोली पुत्र फूल सिंह पकड़ लिया।

एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए शातिरों से पूछताछ की गयी तो इन्होंने बताया कि वह डिमांड के आधार पर असलाह बनाकर सप्लाई करते हैं। पुलिस टीमें इनसे असलाह खरीदने वालों की जानकारी कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही करेगी। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए शातिर गिरोह के सदस्य हैं। यह दिल्ली, हरियाणा तक असलाह तस्करी करते हैं। इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

छापेमारी के दौरान बरामदगी

पुलिस ने 24 तमंचे, एक बंदूक, एक बंदूक अधबनी, एक तमंचा अधबना, 16 नाल, 35 कारतूस, लोहे का पंखा, ग्राइन्डर, वर्मा मशीन लोहा, तीन आरी, हथौड़ा, दो छोटी हथौड़ी, आठ छोटे बड़े ब्लेड, चार रेती, ग्रीस का डिब्बा, लोहे का टुकड़ा, किट बॉक्स, सडांसी, दो लकड़ी वाले बरमा, लोहे का ठिया, दो आरी, 15 पत्ती लोहे की, पाइप रिंच, कम्पास, एलपीजी 13 नंबर, दस सरिया, दो लकड़ी के टुकड़े, हथनाल, कोयला करीब साढ़े पांच किलो, स्प्रिंग एक थैली व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

सीओ छाता वरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक छाता अशोक कुमार, थाना प्रभारी शेरगढ़ अरुण पवार, मनिन्द्र सिंह, अरविन्द कुमार, अमित आनन्द, उमेश कुमार शर्मा, नीरज भाटी, शिवमंगल, कांस्टेबल जगेश, इमामुद्दीन, जगवीर, संदीप, विकास, गजराज, पुष्पेन्द्र कुमार, राहुल, प्रीत, युवराज, शैलेश आदि मौजूद थे।

Tags: crime newsIllegal arms factorymathura newsup news
Previous Post

जीआरपी ने दो महिलाओं सहित चार चोरों को किया गिरफ्तार

Next Post

सगे भाई ने की बहन की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Next Post
murder

सगे भाई ने की बहन की हत्या

यह भी पढ़ें

arrested

प्रेमी व दोस्त ने मिलकर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार कर भेजा जेल

12/08/2021
kangana ranaut

अमित शाह ने बेटी के वचनों का मान रखा-कंगना रनौत

07/09/2020
BJP MP Devendra Singh

जमीन पर बैठकर बीजेपी सांसद ने अधिकारियों की लगाई क्लास, दी ये चेतावनी

26/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version