Main Sliderउत्तर प्रदेशउन्नावक्राइम

गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना समेत 8 सदस्य गिरफ्तार

उन्नाव। अजगैन कोतवाली और दही थाना पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ सयुंक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार पहिया वाहनों में भरे 84 किलो गांजा बरामद हुआ है।

जांच में पता चला कि बरामद गांजा उड़ीसा प्रांत से ला रहे थे, जिसकी कीमत दस लाख रुपये है।खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने टीम को 15 हजार रुपये इनाम दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने दिनेश त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम बिचपरी के निकट चार गांजा तस्कर समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

गांजा तस्कर उड़ीसा प्रांत के हैं, जो गांजा लेकर बस से लखनऊ आए थे, जहां से बोलेरो, पिकअप व एक कार में गाजा लादकर उन्नाव लेकर आ रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों में सरगना हबीब अली, सलीम, अकबर अली उर्फ चिंगारी, दिलीप सिंह, रवि शंकर सिंह, शिवम यादव, राकेश सोनकर और रंगोली सिंह है। इनके पास से तीनों वाहनों में से 84 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है।

Related Articles

Back to top button