• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर्मचारी को नौकरी से निकालना व्यवसायी को पड़ा भारी, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Writer D by Writer D
14/01/2022
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक व्यवसायी को अपने यहां काम करने वाले व्यक्ति को नौकरी से हटाना महंगा पड़ गया। अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यवसायी को गोली मारकर दो बदमाश फरार हो गये।

घटना केशव चंद्र सेन स्ट्रीट में बुधवार शाम 4:30 बजे की है। जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

मृत व्यवसायी का नाम दीपक दास बताया गया है। वह एक अपार्टमेंट की ग्रोसरी दुकान में बैठे थे, तभी दो बदमाश पैदल वहां आ धमके और एक के बाद एक दो राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इस घटना में दीपक के कंधे में गोली लग गयी। घायल अवस्था में उन्हें कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खबर पाकर घटनास्थल पर अम्हर्स्ट स्ट्रीट थाने की पुलिस के साथ पुलिस मुख्यालय लाल बाजार से एंटी राउडी स्क्वायड (एआरइस) भी पहुंची। फायरिंग करने वाले आरोपी का नाम राकेश दास है। वह दीपक का रिश्तेदार बताया गया है। उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।

खबर पाकर कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा के साथ डीसी (नार्थ) जोइता बोस भी मौके पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि घायल दीपक का मध्य कोलकाता में ग्रोसरी शॉप के साथ एक पोल्ट्री फार्म भी है।

पत्रकार कमाल खान का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

फायरिंग करने वाला आरोपी राकेश उस पोल्ट्री फार्म में कुछ दिन पहले तक काम करता था। हाल ही में व्यवसाय के हिसाब में रुपये की गड़बड़ी का पता चलने पर दीपक व राकेश के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दीपक ने राकेश को अपने पोल्ट्री फार्म से बाहर निकाल दिया। इसके बाद से दोनों में रह-रह कर विवाद हो रहा था।

बताया जा रहा है कि बुधवार को इसी विवाद को हल करने के लिए राकेश अपने एक अन्य साथी के साथ दीपक के पास अम्हर्स्ट स्ट्रीट इलाके में आया था। वहां दोनों के बीच फिर से मतभेद बढ़ गये और राकेश ने दीपक पर गोली चला दी। इसके बाद राकेश वहां से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दीपक दास ने दम तोड़ दिया।

Tags: bengal nescrime newsKolkata newsmurderNational news
Previous Post

पत्रकार कमाल खान का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Next Post

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पॉजिटिव, आश्रम के 26 लोगों में भी हुई पुष्टि

Writer D

Writer D

Related Posts

Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं राशिनुसार भोग

04/09/2026
Janmashtami
Main Slider

जन्माष्टमी पर ऐसे करें बाल-गोपाल की पूजा, पूरी होगी संतान प्राप्ति की मनोकामना

04/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Next Post
Niranjan Jyoti

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोरोना पॉजिटिव, आश्रम के 26 लोगों में भी हुई पुष्टि

यह भी पढ़ें

नया साल, नई कीमत! 1 जनवरी से इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर हो जाएंगे महंगे, OLA से है मुकाबला

नया साल से इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर हो जाएंगे महंगे, OLA से है मुकाबला

26/12/2025
Representatives of Uttarakhand Unemployed Association met CM Dhami

नकल विरोधी कानून से परीक्षा प्रक्रिया में आई पारदर्शिता और विश्वास: मुख्यमंत्री

12/10/2025
cm yogi

दीपावली पूजन कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

24/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version