• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तकनीकी खराबी या साजिश नहीं इस वजह से हुआ था CDS का हेलीकॉप्टर क्रैश

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। तमिलनाडु में 8 दिसंबर को CDS जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर पायलट की चूक की वजह से क्रैश हुआ था। चॉपर में किसी तरह का टेक्निकल फॉल्ट, साजिश या लापरवाही नहीं थी। तीनों सेनाओं की संयुक्त जांच, यानी ट्राई-सर्विसेज कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की शुरुआती रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

इंडियन एयरफोर्स ने बयान जारी इस बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव और बादलों के आ जाने की वजह से पायलट गलती से पहाड़ियों से टकरा गया।

एयरफोर्स ने बताया- फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर की शुरुआती जांच में किसी तरह की लापरवाही, मशीनरी से छेड़छाड़ या चॉपर में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका नहीं मिली है। 8 दिसंबर को भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया था। हादसे में जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के साथ 12 और लोगों की मौत हो गई थी।

हेलिकॉप्टर तेजी से पेड़ों पर गिरा

हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर चश्मदीद ने बताया था कि हेलिकॉप्टर तेजी से पेड़ों पर गिरा था। इसके बाद उसमें आग लग गई। एक और चश्मदीद का कहना था कि उसने जलते हुए लोगों को गिरते देखा था। घटना के एक चश्मदीद कृष्णास्वामी ने बताया था- ‘मैं अपने घर में था। तभी एक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो एक हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। यह एक के बाद एक दो पेड़ों से टकराया। इसके बाद उसमें आग लग गई।

‘मास्टर ग्रीन’ कैटेगरी का क्रू उड़ा रहा था हेलिकॉप्टर

CDS बिपिन रावत का जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ उसे ‘मास्टर ग्रीन’ कैटेगरी का क्रू उड़ा रहा था। हेलिकॉप्टर को उड़ाने वाला पायलट और उसका पूरा क्रू अच्छी तरह से ट्रेन्ड था। वह ‘मास्टर ग्रीन’ कैटेगरी का था। इसके बाद भी हेलिकॉप्टर क्रैश क्यों हुआ? इस सवाल के जवाब का इंतजार केवल सरकार को ही नहीं बल्कि आम जनता को भी था।

CM योगी पर अखिलेश ने कसा तंज- वह बीजेपी के सदस्य नहीं, इसलिए घर भेज दिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वक्त पहले इस सारे मामले की एक जांच रिपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी सौंप गई थी। इस रिपोर्ट में कुछ सुझाव भी दिए गए थे, भले ही VVIPs के प्लेन/हेलिकॉप्टर को उड़ाने वाला पायलट मास्टर ग्रीन कैटेगरी का पायलट हो, लेकिन खराब वेदर या मुश्किल हालातों में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को उसे सलाह देने का अधिकार होना चाहिए।

अगर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को लगता है कि पायलट के उड़ान भरने या लैंड करने के जजमेंट से वह संतुष्ट नहीं है तो वह फाइनल कॉल भी ले सकता है।

Tags: airforcecds bipin rawatdelhi newshelicopter crashedNational newstamilnadu helicopter crashed
Previous Post

CM योगी पर अखिलेश ने कसा तंज- वह बीजेपी के सदस्य नहीं, इसलिए घर भेज दिया

Next Post

कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Mega mock exercise will be held on September 18
Main Slider

आपदाओं से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

10/09/2026
उत्तराखंड

1984 के सिख नरसंहार के दोषियों को सजा दिलाने के लिए मोदी सरकार ने उठाए कदम: नितिन नवीन

10/09/2026
Main Slider

तकनीकी और एआई के दौर में साहित्य की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण: आनंद वर्द्धन

10/09/2026
BJP
Main Slider

अखिलेश यादव पर बीजेपी का तीखा हमला, पीडीए से लेकर रैली रद्द होने तक घेरा

10/09/2026
Next Post

कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करें कार्यकर्ता : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

एनएसयूआई का प्रदर्शन

यूजीसी के दिशा-निर्देशों के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन

22/07/2020
Masik Shivaratri

महाशिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

16/02/2023

जानिए आज के दिन क्यों महादेव और माता पार्वती के संग खेली जाती है होली

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version