• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पलकों की सुंदरता बढ़ाता हैं मसकारा, जानें किस तरह लगाए इसे परफेक्ट

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Mascara

Mascara

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंखों की खूबसूरती से चहरे की सुन्दरता में इजाफा होता हैं और आंखों को आकर्षक बनाने में पलकों की खूबसूरती बहुत मायने रखती हैं।

इसके लिए मेकअप की मदद ली जाती हैं जिसमें मसकारे का इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन सही लुक के लिए जानना जरूरी है की मसकारा कैसे लगाया जाए। बिना जानकारी के इसका इस्तेमाल आपका पूरा लुक खराब कर सकता है।

ऐसे में आज हम आपको मसकारा लगाने का परफेक्ट तरीका बताने जा रहे हैं जो पलकों की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही चहरे की खूबसूरती को बढ़ाएगा।

मस्कारा का चयन

आजकल मार्केट में कई तरह के मस्कारा उपलब्ध हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि एक ही तरह का मस्कारा हर किसी पर अच्छा लगें। आंखों की पलकों की भिन्नता के साथ ही मस्कारा भी अलग-अलग तरीके का पाया जाता है। जिन लोगों की पलकें छोटी हैं उन्हें एसेंशियल ऑयल से समृद्ध मस्कारा लगाना चाहिए। यदि पलकों में पसीना आता है, तो वाटरप्रूफ मस्कारा लगाएं। आंखों की पलकों में वॉल्यूम बढ़ाने के लिए ऐसे मस्कारा का चयन करें जिसका ब्रश चौड़ा हो।

मस्कारे के रंग का चयन

मस्कारे के अलग-अलग प्रकार के साथ ही इसके रंगों में भी विभिन्नता पाई जाती है। वैसे तो ज्यादातर महिलाएं काला या भूरा मस्कारा लगाना पसंद करती हैं। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे मसकारे उपलब्ध है जिन्हें लगाकर आप अपनी आंखों की सुंदरता बढ़ा सकती हैं। ध्यान रहे जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, उन्हें काला मस्कारा और काला आई लाइनर साथ लगाने से बचना चाहिए। आप इसकी जगह किसी अन्य रंग का मस्कारा अप्लाई कर सकते हैं।

मॉइश्चराइजर लगाएं

अगर आप रोजाना मस्कारा लगाती हैं, तो इसे लगाने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपके आईलैशेज को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता।

मस्कारा लगाएं

आई मेकअप पूरा करने के बाद अब आंखों में मस्कारा लगाने की बारी है। इसे लगाने के लिए ऊपर की ओर देखें और मस्कारे को आंखों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। ध्यान रखें कि आपको जड़ों में ज्यादा मस्कारा लगाना है और सिरों में कम मस्कारा का इस्तेमाल करना है।

निचली पलकों में मस्कारा लगाएं

ऊपरी पलकों में मस्कारा लगाने के साथ ही निचली पलकों में भी मस्कारा लगाना जरूरी है। लेकिन अगर आपकी आंखों में डाक सर्कल्स हैं तो आप इस स्टेप को स्किप कर सकते हैं। निचली पलकों में मस्कारा लगाने के लिए हमेशा पतले ब्रश का इस्तेमाल करें।

डबल कोट जरूर करें

मस्कारा कभी भी एक स्ट्रोक में नहीं लगाया जाता। इसे लगाने के लिए डबल कोट करना जरूरी होती है। अगर आपकी पलकें बहुत कम है या छोटी हैं, तो कम से कम दो से तीन कोट जरूर लगाएं। जबकि बड़ी पलकों में एक से दो कोट काफी है। ध्यान रहे, जब एक कोट सूख जाएं तभी दूसरा कोट लगाएं।

मस्कारा लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

– अगर आप पहली बार मस्कारा लगा रहे हैं और आपके हाथ कांप रहे हैं, तो इसे रोकने के लिए किसी मेज पर अपनी कोहनी को टिका दें। फिर मस्कारा अप्लाई करें।

– अपने आईलैशेज को लंबा दिखाने के लिए मस्कारा लगाने से पहले पलकों में बेबी पाउडर लगा लें। फिर बेबी पाउडर के ऊपर मस्कारा लगाएं। ऐसा करने से आपकी पलकें मोटी और लंबी दिखाई देंगी।

– यदि आंखों में डार्क सर्कल्स हो तो कभी भी नीचे की पलकों में मस्कारा ना लगाएं। नीचे की पलकों में मस्कारा लगाने से आपके डार्क सर्कल्स और भी ज्यादा गहरे नजर आते हैं।

– रोजाना मस्कारा लगाने के साथ इसे साफ करना भी जरूरी होता है। आप मेकअप रिमूवर की मदद से मस्कारा रोजाना साफ करें। इसके अलावा आप नारियल के तेल की मदद से भी मस्कारा को निकाल सकती हैं। ऐसा करने से रोजाना मस्कारा लगाने के बावजूद आपकी पलकें डैमेज नहीं होती।

– बात जब आंखों की हो तो कभी भी मेकअप प्रोडक्ट की क्वालिटी से समझौता न करें। क्योंकि हानिकारक मेकअप प्रोडक्ट्स आपकी आंखों को खराब कर सकते हैं इसीलिए हमेशा अच्छे ब्रांड का मस्कारा लगाएं।

– आंखों में किसी भी प्रकार की एलर्जी होने पर कभी मस्कारा ना लगाएं।

– अगर आप कांटेक्ट लेंस पहनने वाले हैं तो इसे पहनने के बाद ही मस्कारा लगाएं। नहीं तो आपका मस्कारा फैल सकता है।

– अगर आपकी आंखों की पलकों में पसीना आता है तो वाटरप्रूफ मस्कारा लगाएं।

Tags: Beauty tipseye makeupmaakeup tipsmaakeup tips in hidnimascara tipsSkin Care
Previous Post

सर्दियों में इन हेयर मास्क से करें बालों की देखभाल, दिखेगा गज़ब का असर

Next Post

30 मिनट में बनकर तैयार हो जाएंगे चटपटे दही भल्ले

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami inaugurated Shaheed Samman Yatra 2
Main Slider

शहीदों के परिजनों के कल्याण के लिए की जा रही है अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित- मुख्यमंत्री

25/09/2025
Bigg Boss 19
Main Slider

Bigg Boss 19 पर इस कंपनी ने लगाया ये बड़ा आरोप, भेजा लीगल नोटिस

25/09/2025
PM Modi
Main Slider

यूपी अब निवेश और प्रगति का नया केंद्र है: पीएम मोदी

25/09/2025
CM Yogi
Main Slider

अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शोः सीएम योगी

25/09/2025
UKPSC
Main Slider

UKPSC ने जारी किया परीक्षाओं का कैलेंडर, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें शेड्यूल

25/09/2025
Next Post

30 मिनट में बनकर तैयार हो जाएंगे चटपटे दही भल्ले

यह भी पढ़ें

Pooja-Bedi

रैंसमवेयर हमलावरों ने पूजा बेदी की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नशीले पदार्थ बेचने की दी धमकी

05/10/2020
Share Market

कोरोना की चिंता में शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स ढाई प्रतिशत लुढ़का

19/04/2021
under construction flyover collapsed

निर्माणधीन द्वारका एक्सप्रेसवे एलिवेटेड हाईवे का एक हिस्सा गिरा, राहत-बचाव कार्य शुरू

28/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version