• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की योजना बना रहे तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए चढ़े STF के हत्थे

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के आसन्न चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की योजना बना रहे तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। एसटीएफ, एसओजी और सीपरी बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद तीनों को पकड़ा। तीनों से पूछताछ जारी है। ये तीनों झांसी में आधार कार्ड बनवाने की फिराक में थे। उनके पास से दिल्ली का आधार कार्ड, गाजियाबाद का डीएल, तमंचा एवं कारतूस बरामद किए गए हैं।

सिटी पुलिस अधीक्षक विवेक त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से हथियारों की तस्करी के लिए कुछ बांग्लादेशी घुसपैठियों के उत्तरप्रदेश में दाखिल होने की सूचना पुलिस और एसटीएफ को मिली थी। इसी क्रम में उनकी लोकेशन झांसी मिलने पर एसटीएफ टीम पीछा करते हुए आ पहुंची। टीम ने शुक्रवार देर रात एसओजी और सीपरी बाजार पुलिस की मदद लेते हुए ग्वालियर रोड रक्सा तिराहा के पास नहर की पुलिया के निकट घेराबंदी की। बदमाशोंं ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसी बीच पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। गिरफ्तार तीनों व्यक्तियों ने अपने नाम सुलेमान उर्फ जिलमन, अलामीन उर्फ मिंटू और जाकिर खान उर्फ असलम निवासी जिला भगरठ खुलना बांग्लादेश बताया गया।

पुलिस ने आरोपितों के पास से दिल्ली के पते पर बना आधार कार्ड और गाजियाबाद से जारी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) भी बरामद किया है। आरोपितों ने बताया कि उन्हें किसी गुरुजी नाम से चर्चित व्यक्ति ने आधार कार्ड बनवाया था। झांसी में भी आधार कार्ड बनवाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस उक्त गुरुजी को भी तलाश रही है।

पुलिस ने बताया कि ये लोग इससे पहले भी बॉर्डर पार कर भारत आ चुके हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि 4 हजार रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बॉर्डर पार कराया गया था। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अक्षय परवीर कुमार त्यागी (एसटीएफ नोएडा), कॉन्स्टेबल जयकुमार, राजन कुमार, मुकेश सिंह, सुनील कुमार, राहुल भाटी, अंकुर (एसटीएफ), एसआई अजय भदौरिया सीपरी बाजार, अमरपाल सिंह चौकी प्रभारी लहर गिर्द, एसओजी प्रभारी सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

Tags: bangladeshicrime newsJhansi newsup newsup stf
Previous Post

गैंगस्टर एक्ट में फरार 15 हजार रुपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

Next Post

पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Next Post
Police Encounter

पुलिस अभिरक्षा से भागा बदमाश मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Samsung is soon to launch foldable phone and smartwatch

सैमसंग जल्द ही लॉन्च करने वाला है फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच

13/06/2021
UPSESSB

UPSESSB में 35 नंबर से अधिक वेटेज न देने पर अड़े प्रतियोगी

02/12/2020

जन स्वास्थ्य के लिये स्वच्छ पेयजल की महती भूमिका : योगी

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version