Main Sliderउत्तर प्रदेशऔरैयाक्राइम

फर्जी आधार कार्ड बना रहे दो युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

औरैया। पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आधार कार्ड बनाने में प्रयुक्त लैपटॉप व अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष फफूंद जितेंद्र सिह ने बताया कि शनिवार को एक सूचना पर गांव तर्रई में स्थित शनि उर्फ चौधरी दोहरे अपने घर पर फर्जी तरीके से आधार कार्ड बना रहा है।

सूचना पर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश व उपनिरीक्षक सुधीर भारद्वाज अपनी टीम के साथ गांव में पहुंकर घर से शनि उर्फ चौधरी व बिहार निवासी परमात्मा भगत को गिरफ्तार किया।

उसके कब्जे से दो लैपटॉप, दो फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक डवेल आइरिश स्केनर, एक प्रिंटर, एक बेब कैमरा, तीन पेनड्राइब, दो एंड्राइड मोबाइल, लेमिनेशन पैकेट, रबर स्टाम्प मुहर, 470 रुपये चार्जर, ए फोर साइज पेपर व केबिल बरामद की है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह लोग फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाते हैं।

Related Articles

Back to top button