• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों के बाद भी मिलेगा हरी मटर का स्वाद, इन तरीकों से करें स्टोर

Writer D by Writer D
10/01/2026
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Green Peas

Pea

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरी मटर (Green Peas) हम सालभर किसी न किसी सब्जी या फूड आइटम को तैयार करने में इस्तेमाल करते हैं। हरी मटर सिर्फ सर्दियों के मौसम में ही आती है, ऐसे में विंटर सीजन जाते ही हम मटर के लिए बाजार में मिलने वाले फ्रोजन मटर पर निर्भर रहते हैं। कैमिकल से प्रिजर्व होने वाले ये मटर सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि हम घर पर ही सालभर के लिए हरी मटर (Green Peas) को स्टोर कर रख लें। इन्हें स्टोर करने के बेहद आसान तरीके हैं। आप भी अगर सालभर हरी मटर का यूज करते हैं तो हम आपको इसे स्टोर करने के दो तरीके बताने जा रहे हैं जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

हरी मटर (Green Peas) को दो तरीकों से स्टोर किया जा सकता है। एक तरीका उन्हें उबालकर स्टोर करने का है और दूसरा तरीका बिना उबाले ही स्टोर करने का है। हम आज दोनों ही तरीकों से घर में हरी मटर को स्टोर करना बता रहे हैं।

हरी मटर (Green Peas) को स्टोर करने के तरीके

1) बिना उबाले ऐसे करें स्टोर

हरी मटर (Green Peas) को स्टोर करने के लिए पेंसिल मटर को लेना ज्यादा अच्छा होता है क्योंकि ये खाने में ज्यादा मीठी होती हैं और इसके दाने भी ज्यादा पके नहीं होते हैं। आज जितनी मात्रा में मटर स्टोर करना चाहते हैं पहले उन्हें छील लें और मटर के मोटे दानें अलग कर दें और बारीक-बारीक छोटे दानों को अलग कर लें।

हम एकदम छोटे दानों को स्टोर करने में यूज नहीं करेंगे। अब एक टी स्पून सरसों का तेल लें (एक किलो मटर दानों पर लगभग एक टी स्पून सरसों का तेल लगता है)। अब छीले हुए मटर के दानों पर सरसों का तेल डाल दें और उन्हें दोनों हाथों से अच्छी तरह से मटर के दानों में मिला दें।

इससे फ्रीजर में मटर रखने पर उस पर बर्फ नहीं चिपकेगी। सरसों का तेल ठंड में जल्द नहीं जमता है इसलिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। अब मटर के दानों को पॉलिथिन में भरकर रबर बैंड लगा दें।

इन थैलियों को फ्रिज में रखें। जब उपयोग करना हो तो मटर के दानों को पॉलिथिन में से निकालें और फिर रबर बैंड लगा दें।

2) उबालकर ऐसे करें स्टोर

हरी मटर (Green Peas) को उबालकर स्टोर करने के लिए सबसे पहले मटर को लें और उन्हें छील लें। मोटे दाने और बारीक दानों को अलग-अलग कर लें। मोटे दानें स्टोर करने के काम आएंगे।

ये ध्यान रखें की मटर को स्टोर करने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की मटर का ही यूज करें। अब मटर के दानों को पानी से 2 बार धो लें। अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें। जब पानी में उबाल आना शुरू हो जाए तो मटर के दानें पानी में डाल दें। दानों को पानी में 2 मिनट तक उबालें, इसके बाद गैस बंद कर दें।

अब मटर को छन्नी की मदद से पानी निथार कर निकाल लें। अब एक अन्य बर्तन लें और उसमें बर्फ का पानी या ठंडा पानी लें। आप चाहें तो सादा पानी लेकर उसमें बर्फ के बड़े टुकड़े भी डाल सकते हैं। अब मटर के दानों को ठंडे पानी में डाल दें।

जब मटर ठंडी हो जाए तो उन्हें पानी से बाहर निकाल लें और किसी मोटे सूखे कपड़े पर फैलाकर सुखा लें। पानी जब पूरी तरह से सूख जाए तो मटर को पॉलिथिन में रबर बैंड लगाकर पैक कर लें या किसी एयर टाइट डिब्बे में बंद कर फ्रिजर में रख दें।

इस तरह आप मटर (Green Peas) को सालभर के लिए स्टोर कर सकते हैं।

Tags: green peaskitchen hackswinter food
Previous Post

सर्दियों में रखेगा शरीर को गर्म, ऐसे बनाए गुड़ का हलवा

Next Post

सर्दियों में लुत्फ उठाए मजेदार सूप का, देखें रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Today is the thirteenth day of Prateek Yadav's death.
Main Slider

प्रतीक यादव की तेरहवीं आज, कार्ड में अपर्णा-अखिलेश समेत पूरे परिवार का नाम शामिल

25/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रदेशवासियों की सुरक्षा और जनसमस्याओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री

25/05/2026
CM Dhami
Main Slider

दैनिक जागरण हल्द्वानी का सफर बदलावों का जीवंत दस्तावेज : CM धामी

25/05/2026
Petrol
Business

चौथी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये हुआ महंगा

25/05/2026
रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Next Post
carrot-corn soup

सर्दियों में लुत्फ उठाए मजेदार सूप का, देखें रेसिपी

यह भी पढ़ें

Covid Vaccine

महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली और ओडिशा में भी हुई वैक्सीन की कमी

08/04/2021
राजग विधानमंडल दल NDA Legislature Party

राजग विधानमंडल दल की 15 नवंबर को बैठक में नीतीश के नाम पर लगेगी मुहर

13/11/2020
CM Dhami

सीएम धामी ने पूर्व विधायक से अस्पताल में की मुलाकात, जाना कुशलक्षेम

31/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version