• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भगवंत मान होंगे AAP के CM उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान

Writer D by Writer D
18/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
AAP

Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोहाली। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने  भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है। अरविंद केजरीवाल ने इसका ऐलान किया।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 17 जनवरी शाम 5 बजे तक लोगों से मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में राय मांगी थी। आप का दावा है कि पंजाब में AAP का CM उम्मीदवार बनाने के लिए 21 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी राय भेजी है। दावे के मुताबिक 17 जनवरी तक 21.59 लाख लोगों ने व्हाट्सएप, कॉल और मैसेज पर सीएम उम्मीदवार के चेहरे पर सुझाव दिए हैं।

सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में आप के पंजाब सहप्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का सिर्फ दलित वोट पाने के लिए इस्तेमाल किया है। कांग्रेस इससे पहले महाराष्ट्र में भी ऐसा ही कर चुकी है। लेकिन चुनाव के लिए टिकट देते समय उनके किसी रिश्तेदार या सगे भाई को टिकट नहीं दिया, जबकि कई नेताओं के बच्चों और भाईयों को टिकट दिया है। वहीं, उन्होंने साफ किया है कि उनके संपर्क में न तो सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भाई मनोहर सिंह और न ही उनके अन्य रिश्तेदार हैं।

इस मौके पर राघव चड्ढा ने सबसे पहले कहा कि पंजाब के विधानसभा चुनाव-2022 में उतरने जा रही आम आदमी पार्टी ऐसी पहली पार्टी है जो कि अपने सीएम चेहरे का सबसे पहले एलान कर रही है। अभी तक किसी पार्टी ने अपने सीएम चेहरे का एलान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सीएम का चेहरा भी लोगों की राय से चुना जा रहा है। इस संबंधी अब तक 15 लाख से अधिक संदेश उन्हें आ चुके हैं।

सीएम चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह को बस्सी पठाना से टिकट न देने के बहाने उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि इससे साफ हो गया है कि पार्टी में चरणजीत सिंह चन्नी की कितनी कीमत है। उन्होंने कुछ नेताओं के नाम गिनाएं, जिनके भाईयों और बेटों को कांग्रेस ने चुनाव के लिए टिकट दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का खेल कांग्रेस ने पहली बार नहीं किया। कई साल पहले महाराष्ट्र में भी कांग्रेस इस तरह का खेल कर चुकी है। चुनाव से ठीक तीन-चार महीने पहले दलित वोट के लिए उन्होंने सुशील कुमार शिंदे को सीएम घोषित कर दिया था और अगले ही चुनाव में उन्हें बदल दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि नाइट वाच मैन की तरह चरणजीत सिंह चन्नी का प्रयोग किया गया है।

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 2.38 लाख से ज्यादा नए मरीज

चड्ढा ने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू भी उनकी इज्जत नहीं करते हैं। जब सिद्धू प्रेस कांफ्रेंस करते हैं तो वह अपने पीछे लगे बैनर में मुख्यमंत्री की फोटो तक नहीं लगाते। वह रोजाना चन्नी सरकार पर कई मुद्दों पर बात करके आरोप लगाते हैं। इस मौके पर चढ्ढा ने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से अभी चार सीटों पर उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है, जो कि आने वाले दिनों में कर दिया जाएगा।

Tags: aapArvind KejriwalBhagwant MannNational newspunjab election 2022Punjab News
Previous Post

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 2.38 लाख से ज्यादा नए मरीज

Next Post

ओवैसी का राजनीति दांव, इस सीट से हिंदू प्रत्‍याशी को दिया टिकट

Writer D

Writer D

Related Posts

scrub
फैशन/शैली

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/06/2026
Fried Green Chillies
Main Slider

इनके साथ खाने में लाएं तीखापन, बढ़ जाएगा खाने का जायका

27/06/2026
Tehri
फैशन/शैली

जन्नत से कम नहीं हैं टिहरी, जानें यहां के प्रसिद्द दर्शनीय स्थल

27/06/2026
Shani Jayanti
Main Slider

शनिवार के दिन करें ये अद्भुत उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

27/06/2026
PM Surya Ghar Yojana
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

26/06/2026
Next Post
Asaduddin Owaisi

ओवैसी का राजनीति दांव, इस सीट से हिंदू प्रत्‍याशी को दिया टिकट

यह भी पढ़ें

Accident

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने यूपी रोडवेज की बस को मारी टक्कर, 14 यात्री घायल

19/12/2020
online shopping

कोरोना महामारी ने ऑनलाइन कंपनियों को दिया बड़ा बाजार

27/08/2020
MSME

प्रदेश की लाखों MSME को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

01/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version