• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीसरी लहर के बीच इस जिले में फिर मिला ब्लैक फंगस, मरीज हैलट अस्पताल में भर्ती

Writer D by Writer D
18/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
black fungus

black fungus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। कोरोना संक्रमित ब्लैक फंगस का पहला रोगी सोमवार को हैलट में भर्ती हुआ है। उसकी एक आंख और नाक में संक्रमण फैला हुआ है।

कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस का यह पहला रोगी है। वैसे ब्लैक फंगस के इक्का-दुक्का रोगी पूरे साल अस्पताल में आया करते हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमित छह रोगी हैलट और दो कांशीराम में भर्ती हैं।

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि 45 वर्षीय रोगी कैंट क्षेत्र का रहने वाला है। उसे डायबिटीज भी है। रोगी की आंख में तकलीफ है। जांच में यह कोरोना संक्रमित मिला है। माना जा रहा है कि डायबिटीज की वजह से उसे ब्लैक फंगस जल्दी हो गया। रोगी को ब्लैक फंगस वार्ड में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है। अभी हैलट में कोरोना संक्रमित कोई भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है। दो रोगियों को ऑक्सीजन पर रखा गया है। एक रोगी को हेपेटाइटिस है।

कानपुर में कोरोना संक्रमण का फैलाव एक के बाद दूसरे मोहल्ले को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो तेजी के साथ स्वस्थ भी हो रहे हैं। आईआईटी, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थानों समेत कोरोना का संक्रमण विभिन्न क्षेत्रों में फैलता जा रहा है। यहां लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।

धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 2.38 लाख से ज्यादा नए मरीज

रविवार को मिले संक्रमित मरीजों में जूनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। संक्रमितों में बूढ़े, बड़े, बच्चे और महिलाएं सभी हैं। ज्यादातर का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। संक्रमितों को हैलट और मान्यवर कांशीराम अस्पताल में भर्ती भी किया जा रहा है। ज्यादातर मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 7010 कोरोना संदिग्धों की सैंपलिंग की है। सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही जो कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।

Tags: black fungusblack fungus in kanpurcorona viruskanpur newsup news
Previous Post

ओवैसी का राजनीति दांव, इस सीट से हिंदू प्रत्‍याशी को दिया टिकट

Next Post

ठंड से बचने के लिए जलायी अंगीठी ने छीन ली भाई-बहन की ज़िंदगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद: मुख्यमंत्री

31/10/2026
Next Post

ठंड से बचने के लिए जलायी अंगीठी ने छीन ली भाई-बहन की ज़िंदगी

यह भी पढ़ें

Firing

ट्रिपल मर्डर से दहला ये राज्य, छेड़छाड़ विवाद में पिता, बेटे और मां को उतारा मौत के घाट

25/10/2022
hair

इन नुस्खों से मिलेंगे लहराते-काले बाल, आजमाते ही दिखेगा असर

14/05/2025
Shopian encounter

शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर, सुरक्षा बालों का सर्च ऑपरेशन जारी

20/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version