• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा योजनाओं को शुरू और उनका लोकार्पण करती है : सीएम धामी

Writer D by Writer D
18/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने वर्चुअल जनसभाओं की शुरूआत मंगलवार से कर दी। भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार रोड पर एक स्टूडियो बनाया है जहां से वर्चुअल जनसभाएं की जाएंगी। इस वर्चुअल जनसभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं संचालन पुष्कर सिंह काला ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि हम जानते हैं कि वर्तमान में प्रदेश की परिस्थितियां बदली हुई हैं।

आपके उत्साह और ताकत को देखते हुए जनता के बीच हजारों हजार कार्यकर्ता उपस्थित होते थे, चाहे हमारे कार्यक्रम रहे हों अथवा जनसभाएं, सब में आप लोगों की उपस्थिति काफी रही है।

कोरोना के इस काल में चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार हम वर्चुअल रूप से आपको संबोधित कर रहे हैं। चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही हम आपसे सम्पर्क कर रहे हैं। इससे अन्य दल इस संदर्भ में काफी परेशान हैं। जब उन दलों को जनता के बीच जाकर सेवा करनी चाहिए थी,तब वह लोग नहीं गए। उस समय वह मोदी को गाली दे रहे थे और सारा समय गाली देने में लगाया। भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ता आपके बीच में था और आपको तकनीक का लाभ उठाते हुए आप तक विचार पहुंचाता रहा है। हमने उस तकनीक को अपनाया है जिसके माध्यम से हजारों हजार कार्यकर्ताओं से जुड़े हैं।

उन्होंने कहाकि वर्तमान परिस्थितियों में जब हम चुनाव की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जनता के पास जाना जरूरी है। हम यह तय करें कि उत्तराखंड को किस तरह आगे बढाना है। डबल इंजन की बात हमारे प्रधानमंत्री ने की थी, हमारे प्रधानमंत्री का जो आशीर्वाद हमें मिला है वह विकास के लिए संभावनाएं बढ़ा रहा है। राज्य के अंदर हमें डबल इंजन की सरकार के काम को आगे बढ़ाना है। लाखों करोड़ के काम 2025 की संरचना की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे। हम चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार घर-घर जाकर जनता को अपनी बातें बताएंगे। जनता का पूरा आशीर्वाद हमारे साथ हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्चुअल विशाल जनसभा में हम आपके समक्ष हैं। पिछले पांच वर्षों में 2017 से 2022 की यात्रा पूरी हुई है। इस कालखंड में विकास की नई-नई सीढ़ियां चढ़ी गई है। डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की स्वीकृति हुई हैं। योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। आपने 2014 में केन्द्र ऐसी सरकार बनाई जो आपका निरंतर चिंतन करती रहती हैं। 2017 में उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार बनाई। पिछले 7 वर्षों में उत्तराखंड में बहुत काम हुए हैं। आज प्रदेश की सड़कें पूरी तरह चुस्त-दुरूस्त हैं और सड़कों का जल बिछा है। ऑल वेदर रोड बहुत अच्छी तरह बन रहा है। पूरे प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है।

लखनऊ फ्रेंचाइजी को मिला अपना कप्तान, ये दिग्गज खिलाड़ी भी होंगे टीम का हिस्सा

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी खटीमा आए थे, उन्होंने कहा था कि हम कैलाश मानसरोवर तक सड़क मार्ग व्यवस्थित करेंगे। हमारी संस्कृति और धर्म का उत्थान हुआ है। प्रधानमंत्री ने हल्द्वानी में कहा था कि वह कर्णप्रयाग से ऋषिकेश रेललाइन की तरह टनकपुर से बागेश्वर तक की रेललाइन स्वीकृत करेंगे। भाजपा जो कहती है, वह करती है। आज प्रदेश की हवाई यात्रा काफी मजबूत हो गई है। पहले हमारा नेटवर्क इतना मजबूत नहीं था। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर हवाई यात्रा को मजबूती दे रहे हैं। हम हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं।

उन्होंने कांग्रेस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि सत्ता में ऐसी-ऐसी पार्टियां रहीं, जिन्होंने काम कुछ नहीं किया। केवल प्रचार कार्य किया है। यदि उन्होंने काम किया होता तो आज अपने काम गिनाते, तमाम तरह की बातें नहीं करते। उन्होंने कहा कि कांगे्रस के समय में योजनाएं शुरू होती थी पूरी नहीं होती थी। इसका कारण केवल भ्रष्टाचार है। हम योजनाएं प्रारंभ करते हैं तो उसका लोकार्पण करते हैं। यह कार्य संस्कृति का प्रमाण है। अब कोई योजना शुरू होगी तो उसका लोकार्पण होगा। हम जो योजना शुरू करेंगे उन्हें पूरा करके जनता को लाभ देंगे, दिखाने के लिए नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 तक रेल यात्रा को कर्णप्रयाग तक पूरी कर देंगे।

Tags: CM Pushkar DhamiNational newsUttrakhand News
Previous Post

लखनऊ फ्रेंचाइजी को मिला अपना कप्तान, ये दिग्गज खिलाड़ी भी होंगे टीम का हिस्सा

Next Post

आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
misdemeanor

आठ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

यह भी पढ़ें

Swatantra Dev

आज देश में किसान खुशहाल है, किसान स्वतंत्र है : स्वतंत्र देव

18/12/2020
Mahant

भू-माफिया ने हड़प ली 95 वर्षीय महंत की करोड़ो की जमीन, सीएम योगी से लगाई गुहार

19/04/2023
arrested

किसान की गला दबाकर हत्या करने वाले तीन हत्यारोपी गिरफ्तार

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version