• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस इलाके में हुए बम धमाके में मासूम समेत 3 की मौत, 23 घायल

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाहौर। अनारकली बाजार में गुरुवार को दिन दहाड़े हुए एक बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

विस्फोट के बाद मीडिया से बात करते हुए डीआईजी ऑपरेशन लाहौर डॉ. मुहम्मद आबिद खान ने कहा कि जांच प्रारंभिक चरण में है और विस्फोट की प्रकृति का पता लगाया जा रहा है।

हादसे के बाद मेयो अस्पताल में लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया। मेयो अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दो लोग मृत लाए गए और एक की इलाज से पहले ही मौत हो गई है। 23 लोग घायल लाए गए हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर है और उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले जाया गया।

लाहौर के आयुक्त सेवानिवृत्त कैप्टन मुहम्मद उस्मान यूनिस ने भी पुष्टि की कि बम धमाके में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है। विस्फोट से आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं, जबकि विस्फोट स्थल के पास खड़ी कई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं।

लाहौर पुलिस प्रवक्ता राणा आरिफ कहा कि ऐसा लगता है कि एक मोटरसाइकिल से एक बम जुड़ा हुआ था। लाहौर पुलिस के डीआईजी ऑपरेशंस आबिद खान ने कहा कि विस्फोट के बाद वहां एक गड्ढा हो गया है जो बम धमाके कारण हुआ होगा। पुलिस इसे टाइम बम या किसी डिवाइस से संचालित बम का धमाका मान रही है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) था या टाइम्ड डिवाइस। फोरेंसिक टीम मौके से सबूत जुटा रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने घटना का संज्ञान लिया है और पुलिस महानिरीक्षक को इस संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। बुजदार ने विस्फोट की निंदा की और कहा कि जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना का उद्देश्य कानून-व्यवस्था के माहौल को खराब करना है। विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोग कानून के शिकंजे से नहीं बच पाएंगे।

मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने कहा कि अनारकली जैसे इलाके में हुआ विस्फोट अविश्वसनीय रूप से दुखद और परेशान करने वाला था। उन्होंने घटना में मारे गए और घायल लोगों के लिए प्रार्थना की। पीपीपी की शेरी रहमान ने कहा कि लाहौर में हुए विस्फोट के बारे में सुनकर वह स्तब्ध हैं।

Tags: # world newsintenational newslahore bomb blastPakistan News
Previous Post

मैनपुरी के करहल से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

Next Post

ये Aadhar Card अब नहीं आएगा कोई काम, UIDAI ने इसे बताया बेकार

Writer D

Writer D

Related Posts

Black Toes
Main Slider

उंगलियों का कालापन दूर करेंगे ये नुस्खें

10/06/2026
backless
Main Slider

तेज धूप से काली हो चुकी पीठ को ऐसे बनाएं खूबसूरत

10/06/2026
Copper
Main Slider

क्या आप भी रोज तांबे की बोतल से पीते है पीने, तो जान लें इसके नुकसान

10/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
CM Yogi
Main Slider

राम नाम में जीवन की हर समस्या का समाधानः गोरक्षपीठाधीश्वर

09/06/2026
Next Post

ये Aadhar Card अब नहीं आएगा कोई काम, UIDAI ने इसे बताया बेकार

यह भी पढ़ें

laxmi bomb

अक्षय की लक्ष्मी बम का टीजर हुआ रिलीज, दिवाली पर करेगी धमाका

18/09/2020
Marriage

अब 21 साल से पहले नहीं कर सकेंगे बेटियों की शादी, जानिए मोदी सरकार का फैसला

16/12/2021
ब्लड शुगर लेवल

लगातार बैठे रहने से मोटापे के साथ ही बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version