• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन आंख और दो नाक के साथ जन्मी बछिया, ग्रामीणों ने भगवान मानकर शुरू की पूजा

Writer D by Writer D
20/01/2022
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले में तीन आंख और दो नाक (चार नासिका छिद्र) के साथ जन्मी बछिया को भगवान मानकर पूजा शुरू कर दी। हालांकि बाद में उसकी मौत से लोग दुखी हो गए।

जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोधी गांव निवासी हेमंत चंदेल ने बताया कि उनके यहां 13 जनवरी को तीन आंख वाली जन्मी बछिया की बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे मौत हो गई। चंदेल ने बताया कि बछिया की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग उनके घर पर जमा हो गए थे।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मृत बछिया का अंतिम संस्कार कर दिया। चंदेल ने कहा कि इस घटना से वह और उनका परिवार दुखी है।  उनका मानना है कि भगवान कुछ दिनों के लिए उनके घर आए थे। बता दें कि  एचएफ जर्सी नस्ल की एक गाय ने इस बछिया को जन्म दिया था।  जन्म के बाद से ही बछिया ग्रामीण और आसपास के कस्बों के निवासियों के लिए कौतूहल का विषय बन गई थी।

बछिया की एक अतिरिक्त आंख और दो अतिरिक्त नासिका छिद्र थे। साथ ही, पूंछ जटा की तरह तथा जीभ सामान्य से लंबी थी।  तीन आंख और चार नासिका छिद्र समेत अन्य भिन्नताओं को लेकर जन्मी इस बछिया को भगवान का अवतार मानकर लोगों ने उसकी पूजा शुरू कर दी थी। स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप इंदुरकर ने बताया कि ऐसे मामले जन्मजात (जन्म से) विसंगतियों के कारण होते हैं और पशु लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं।

अखिलेश सरकार में बहन-बेटियां नहीं थी सुरक्षित : ब्रजेश पाठक

डॉक्टर इंदुरकर ने बताया कि शारीरिक संरचना में इस तरह की विकृति भ्रूण की असामान्य वृद्धि के कारण होती है।  आमतौर पर ऐसे पशु का स्वास्थ्य कमजोर होता है और वह लंबे समय तक जीवित नहीं रहते हैं।  छत्तीसगढ़ में अंधविश्वास के खिलाफ वर्षों से आंदोलन चलाने वाले क्षेत्र के चिकित्सक एवं अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रमुख डॉक्टर दिनेश मिश्रा के मुताबिक ऐसे मामले जन्मजात विसंगतियों के कारण होते हैं।  उन्होंने कहा कि लोगों को इसे आस्था या अंधविश्वास से नहीं जोड़ना चाहिए।

Tags: amazing newsanimal loversChattisgarh NewsNational news
Previous Post

अखिलेश सरकार में बहन-बेटियां नहीं थी सुरक्षित : ब्रजेश पाठक

Next Post

राजधानी में 24 घंटे में 43 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 12 हजार से अधिक संक्रमित

Writer D

Writer D

Related Posts

Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Next Post
corona in Delhi

राजधानी में 24 घंटे में 43 कोरोना मरीजों ने तोड़ा दम, 12 हजार से अधिक संक्रमित

यह भी पढ़ें

pm modi

चौरीचौरा के लोगो ने देश के लिए अपने सपनों को आहुति किया : पीएम मोदी

04/02/2021
AK Sharma

महाकुम्भ ने दिखाई विकसित भारत की शुरुआती झलक: एके शर्मा

05/02/2025
फराज खान

बॉलीवुड का ये एक्टर लड़ रहा है जिंदगी की जंग, भाई ने लगाई गुहार

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version