• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

14 फुट का पायथन समेत 100 से अधिक सांपों ने की शख्स की घेराबंदी, और फिर…

Writer D by Writer D
21/01/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
snakes

snakes

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्यूयॉर्क। अमेरिका (America) के मैरीलैंड (Maryland) में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्‍स के घर को 100 से ज्‍यादा सांपों ने घेर लिया। ये मामला 19 जनवरी शाम 6 बजे (अमेरिकी समयानुसार) का है।

आसपास रहने वाले लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल पड़ोसियों को शख्‍स कुछ दिनों से नजर नहीं आया था। इसके बाद पुलिस ने देखा कि 49 साल का शख्‍स अपने फर्श पर औंधे मुंह पड़ा हुआ है।

मामले की सूचना मिलने के बाद, इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (EMS) और फायर बिग्रेड (Fire Brigade) की टीम पहुंची। जहां ये शख्‍स उन्‍हें मरा हुआ मिला। इसके बाद शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की अब तक की जांच में ये बात स्‍पष्‍ट है कि इस मामले में कुछ और दूसरी गड़बड़ नहीं हुई है। हालांकि, मरने वाला ये शख्‍स कौन था? ये जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है।

चार्ल्‍स काउंटी शेरिफ के ऑफिस (Charles County Sheriff’s Office) की ओर से इस मामले में एक प्रेस रिलीज भी जारी हुई है। जिसमें सामने आया पुलिस को घर और बाहर से 100 से ज्‍यादा सांप मिले हैं। हालांकि, इस बात से पड़ोसी भी अंजान थे कि घर और बाहर इतने सांप थे। चार्ल्‍स काउंटी एनिमल कंट्रोल (Charles County Animal Control) के सदस्‍य इन सांपों को पकड़ने में जुटे हुए हैं।

सांकेतिक फोटो (गेटी)

एनिमल कंट्रोल के प्रवक्‍ता जेनिफर हैरिस ने Wusa 9 से बात करते हुए बताया कि 125 के करीब सांप इस शख्‍स के घर के अंदर और बाहर मौजूद थे। घर में सबसे लंबा सांप 14 फुट का बर्मीस पायथन सांप (Burmese python) भी मिला। हैरिस के मुताबिक, अमेरिका में इतनी बड़ी संख्‍या में सांप मिलने का मामला उन्‍होंने पिछले तीस सालों में नहीं देखा।

Tags: # world newsamerica Newsanimal loverinternational News
Previous Post

BJP ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, असीम अरुण को कन्नौज से टिकट

Next Post

सपा के शरण में फलते फूलते गुंडों के घर चलाए बुलडोजर: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post

सपा के शरण में फलते फूलते गुंडों के घर चलाए बुलडोजर: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Road Accident

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, पिता की मौत, मां-बेटे गंभीर

16/12/2021
Inspector Manoj Kumar

थाने में तैनात दरोगा ने खुद को गोली मारी, इलाज के दौरान मौत

12/04/2024
CM Dhami met Nirmala Sitharaman

सीएम धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात

14/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version