• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राशि के अनुसार जाने अपने पार्टनर का स्वभाव

Writer D by Writer D
23/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली, राशिफल
0
Horoscope

Horoscope

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिंदगी में प्यार हर किसी को होता है। प्यार हमेशा विश्वास पर बना होता है जहा विश्वास होता है वहाँ प्यार में मधुरता बनी रहती है। प्यार किसी से भी हो सकता है यह नाही धर्म देखता है नही जाती। लेकिन कभी न कभी हर लड़की या लड़के के मन में यह सवाल उठता है की उसके प्रेमी या प्रेमिका का स्वभाव कैसा होगा।

लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उसके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। व्यक्ति का स्वभाव उसके नाम यानी राशि से प्रभावित होता है। तो अपने प्रेमी या प्रेमिका की राशि के अनुसार आप भी उसका स्वभाव आसानी से जान सकते हैं।

  1. मेष राशि –

मेष राशि वाले आकर्षक और प्रभावशाली स्वभाव वाले होते हैं। इनका व्यक्तित्व रूआबदार और मर्दाना होता है, जिससे हर तरह की लड़की इन पर तुरंत ही आकर्षित हो जाती हैं। मेष राशि वाले व्यक्ति जल्दबाजी में प्रेम करते हैं और इनका प्रेम ज्यादा दिन नहीं टिकता है।  ये लोग रोमांटिक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। मेष राशि वाले जितनी जल्दबाजी में किसी से प्रेम करते हैं, उतनी ही जल्दी अधिकांशत: इनका प्रेम संबंध टूट जाते है। ये उस प्रेम के जाल से तुरंत ही बाहर भी आ जाते हैं।

  1. वृषभ राशि –

इस राशि वाले उत्तम श्रेणी के प्रेमी होते हैं। । ये लोग बहुत जल्द किसी से भी प्रेम संबंध बनाने में सक्षम होते हैं। इस राशि के लोग प्रेम में काफी भावुक हो जाते हैं। अपने प्रेमी या जीवन साथी के प्रति इनके प्यार की कोई सीमा नहीं होती।इनके रिलेशन काफी मजबूत होते हैं और ये जीवनभर रिश्ता निभाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन काफी खुशियों भरा होता है और इनका साथी भी इनके साथ बहुत सुखी और खुश रहता है। इस राशि के लोग अपने जीवन साथ या प्रेमी को हर परिस्थिति में सहारा देते हैं और उनकी परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास करते हैं।

  1. मिथुन राशि –

इस राशि के लोगों के जीवन में सामान्यतः कई प्रेम संबंध होते हैं। इसी वजह से कई लोगों की एक से अधिक शादियां भी हो जाती हैं। इनका स्वभाव विपरीत लिंग के प्रति बहुत जल्दी आकर्षित हो जाता है। ये प्रेम संबंध बनाने में माहिर होते हैं। इस राशि के अधिकांश लोग विवाह को ज्यादा महत्व नहीं देते और अन्य प्रेम संबंधों में खोए रहते हैं।

  1. कर्क राशि –

कर्क राशि वाले व्यक्ति प्रेम के मामले में काफी मूडी होते हैं। ये अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार होते हैं और उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। कई बार इनके वैवाहिक जीवन में माता-पिता के हस्तक्षेप की वजह से कई परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। इनके जीवन में विवाह के बाद काफी परिवर्तन आ जाते हैं या ऐसा कहें कि अधिकांश कर्क राशि वालों का भाग्योदय ही शादी के बाद होता है। प्रेम संबंधों को लेकर इन लोगों में निर्णय लेने की क्षमता इतनी अच्छी नहीं होती, इनका दिमाग स्थिर नहीं रहता है।

  1. मीन राशि –

मीन राशि के प्रेमियों का स्वभाव मछली के जैसा होता है। इस राशि के लोगों में वैसे ही गुण रहते हैं। इस राशि के लोग अति भावुक होते हैं। इन्हें कोई भी आसानी से प्रभावित कर सकता है।यह लोग प्रेम में अटूट संबंध बनाए रखना चाहते हैं परंतु इनका दिल कई बार टूटता है। वैसे तो इनकी लव लाइफ सामान्य ही रहती है। इनकी सोच होती है कि इनका लव पार्टनर इनके प्रति पूर्ण सहानुभूति रखे और समझदार हो।

  1. कुंभ राशि –

इस राशि के प्रेमी काफी भावुक और हर कार्य को दिल से करने वाले होते हैं। इस राशि के लोग थोड़े मूडी भी होते हैं। यह लोग किसी अजनबी से भी नि:स्वार्थ प्रेम कर लेते हैं। मन से चंचल होने कारण इन्हें हमेशा नया-नया करने की आदत होती है।इस राशि के लोगो को गुस्सा कम आता हैं परंतु जब आता है तब ये खुद पर से नियंत्रण नही रख पाते है।

  1. मकर राशि –

मकर राशि के लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। इस स्वभाव के कारण इन्हें प्रेम संबंध में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह लोग अपने जीवन साथी को बहुत प्रेम करते हैं और उनकी सुरक्षा भी करते हैं परंतु अपनी आदतों के कारण कई बार इनका झगड़ा भी हो जाता है।

  1. धनु राशि –

इस राशि के प्रेमी काफी संवेदनशील और खुशमिजाज होते हैं। यह हर पल को खुशी के साथ गुजारना चाहते हैं।  धनु राशि के व्यक्ति अच्छे प्रेमी होते हैं परंतु लंबे समय तक इनका प्रेम संबंध नहीं टिकता है। इस वजह से इनके कई प्रेमी होते हैं। इन्हें हमेशा नए चेहरे आकर्षित करते हैं।

  1. वृश्चिक राशि –

इस राशि के लोग  आदर्श प्रेमी होते हैं। अपने प्रेम के लिए कुछ भी कर सकते हैं और सहर्ष ही सब कुछ त्याग भी सकते हैं।  वृश्चिक राशि के प्रेमी अपने साथी के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहने का प्रयास करते हैं। इस राशि वालों में ईष्र्या की भावना भी काफी अधिक होती है।

  1. तुला राशि –

तुला राशि के लोगों की गिनती महानतम प्रेमियों में की जा सकती है। क्योंकि इस राशि के लोग प्रेम की गहराई को काफी अच्छे से जानते हैं। ये कभी अकेले रहना पसंद नहीं करते, दु:ख की परिस्थिति में इन्हें किसी मित्र या प्रेमी के साथ और मदद की जरूरत रहती है।इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है जो कि अन्य लोगों को इनकी ओर आकर्षित करता है। इनसे मिलकर कोई भी तुरंत ही मोहित हो जाता है। इस राशि के प्रेमी किसी भी व्यक्ति से मिलकर उसके स्वभाव के बारे में सही-सही अंदाजा लगा लेते हैं। इनके लिए प्रेम एक पवित्र बंधन के समान होता है।

  1. कन्या राशि –

कन्या राशि के लोगों की गिनती महान प्रेमियों में नहीं की जा सकती। इस राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं। किसी को भी आसानी से अपनी और प्रभावित कर लेते है।इन्हें अच्छे प्रेमियों के श्रेणी में रखा जा सकता है। ये काफी अच्छे और वफादार जीवन साथी होते हैं।इनका वैवाहिक जीवन काफी मजबूत रिश्ते वाला होता है। अपने परिवार के प्रति इतना गहरा झुकाव होता है, परिवार के लिए ये कुछ भी त्याग कर सकते हैं। इनकी सोच केवल शारीरिक सुख प्राप्त करने की नहीं होती अपितु इनके लिए दिल से दिल का मिलन अधिक मायने रखता है।

  1. सिंह राशि –

सिंह राशि के लोग ऐसी आवाज के धनी होते हैं, जिसे सुनते ही लड़कियां उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकती। इन लोगों का व्यक्तित्व सिंह के समान होता है। ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं और आकर्षक व्यक्ति के धनी होते हैं। ये अच्छे प्रेमी होते हैं और इनके प्रेम संबंध काफी हद तक सफल रहते हैं।

Tags: astrolgydifferent behaviors of loversknow your partner betterlover behaviorzodiac signs
Previous Post

गलती से भी सुबह उठकर न देखें ये चीजें, बिगड़ जाएंगे बनते काम

Next Post

न्यूड मेकअप बनता जा रहा लड़कियों की पहली पसंद, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
Abhijit Dipke
Main Slider

अभिजीत दीपके मुश्किलों में घिरे, इस मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

22/08/2026
BJP Team
Main Slider

BJP का मिशन 2027! नई टीम को मिला टास्क, युवाओं और Gen Z पर फोकस

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
Next Post

न्यूड मेकअप बनता जा रहा लड़कियों की पहली पसंद, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

कोविड-19 वैक्सीन का ईरान और रूस मिलकर करेंगे उत्पादन

06/09/2020
goods train

बालासोर के बाद ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, मालगाड़ी से कटकर 6 मजदूरों की मौत

07/06/2023
Prakashan Group

यशवंत जाधव के बाद शिवसेना के एक और नेता के घर IT की छापेमारी

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version