• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 650 अंक से ज्यादा लुढ़का

Writer D by Writer D
24/01/2022
in Business, Main Slider
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पिछले सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार से जारी घरेलू शेयर बाजार की कमजोरी आज सप्ताह के पहले दिन भी बनी हुई है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से हो रही चौतरफा बिकवाली के कारण शेयर बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है। जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सूचकांक लगातार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

आज प्री ओपनिंग सेशन में बढ़त लेने के बावजूद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 13.21 अंक की सांकेतिक कमजोरी के साथ 59,023.97 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही शेयर बाजार में जमकर बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 653.48 अंक लुढ़क कर 58,383.70 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदार एक्टिव हो गए, जिन्होंने लिवाली करके बाजार को संभालने की कोशिश की।

खरीदारी के सपोर्ट से अगले 15 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स सुधरकर 58,759.70 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इस स्तर पर पहुंचते ही एक बार फिर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स दोबारा गोता लगाने के लिए मजबूर हो गया। खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स सुबह 10:15 बजे 587.89 अंक की कमजोरी के साथ 58,449.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी 42 अंक की कमजोरी के साथ 17,575.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई बिकवाली के कारण निफ्टी भी 213.70 अंक फिसल कर 17,403.45 अंक पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में शुरू हुई खरीदारी से निफ्टी की स्थिति में भी सुधार हुआ। खरीदारी के इस सपोर्ट से निफ्टी अगले 15 मिनट में ही उछलकर 17,513.70 अंत तक जा पहुंचा। लेकिन इस स्तर पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने एक बार फिर आक्रामक तरीके से बिकवाली शुरू कर दी, जिसके कारण निफ्टी लुढ़क कर दोबारा नीचे आ गया। लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 206.80 अंक की कमजोरी के साथ 17,410.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

हवाला व्यापारियों के ठिकानों पर IT का छापा, 3 करोड़ से अधिक रुपए बरामद

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोर ग्लोबल संकेत बने हुए थे। इसके बावजूद भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स प्री ओपनिंग सेशन में 131.25 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,168.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 66.05 अंक की बढ़त यानी 0.37 प्रतिशत उछलकर 17,677.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 427.44 अंक की गिरावट के साथ 59,037.18 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 139.85 अंक का गोता लगाकर 17,617.15 अंक के स्तर पर अपने कारोबार का अंत किया था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

गणतंत्र दिवस से पहले रामनगरी में षडयंत्र, रेल पुल के छह बोल्ट चोरी

Next Post

73 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
Next Post

73 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी बधाई

यह भी पढ़ें

Har Ghar Nal Yojana

पानी मिलने से खुशी में झूम रहा बुंदेलखंड, लोकगीतों में उतरी ‘हर घर नल योजना’

03/08/2021
Hashish

दो लाख से अधिक की चरस के साथ दो गिरफ्तार

17/12/2023
suicide

बाग में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव, बेटी ने लगाया हत्या का आरोप

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version