• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीन एटीएम जालसाज गिरफ्तार, 42 एटीएम कार्ड और तमंचा बरामद

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, जौनपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। जिले का मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र इन दिनों अपराधियों की शरणस्थली बना हुआ है। पुलिस ने बुधवार को तीन शातिर एटीएम जालसाजों को गिरफ्तार किया। ये जालसाज क्षेत्र की भोली-भाली जनता को झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड से काफी दिनों से रुपये उड़ा रहे थे।

यही नहीं यह जालसाज अगल-बगल के जिलों को भी अपना निशाना बना रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 42 एटीएम कार्ड, चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस और नकदी बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मारकर गोविंदासपुर पुल के पास अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे तीन शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 42 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, सात हजार रुपये नकद, तीन अवैध तमंचा 315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ बरामद किया गया।

तीनों जालसाज क्षेत्र के भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से एटीएम कार्ड के जरिए रुपये निकाल लेते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में ऋषिकेश पाल पुत्र सुरेश कुमार पाल निवासी भुवालपुर डोमीपुर (प्रतापगढ़), राहुल पाल पुत्र अनिल पाल निवासी टिकरी (प्रतापगढ़) और मंजीत पाल पुत्र शंकरलाल पाल निवासी गाजीपुर (प्रतापगढ़) शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुंगरा बादशाहपुर पुलिस द्वारा तीन शातिर एटीएम जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। इनका मुख्य सरगना ऋषिकेश पाल है। इनका लंबा आपराधिक इतिहास है। तीनों के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्जनभर मुकदमें दर्ज हैं। यह गिरोह प्रतापगढ़, फैजाबाद और जौनपुर में घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

Tags: crime newsJaunpur newsup news
Previous Post

24 किलो अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Next Post

सड़क हादसे में कार सवार की मौत, तीन घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Road Accident

सड़क हादसे में कार सवार की मौत, तीन घायल

यह भी पढ़ें

Corona

देश में फिर से डराने लगा है कोरोना, 24 घंटे में मिले 42 हजार से ज़्यादा मामले

04/08/2021
CM Nayab Singh

प्रत्येक जिला व उपमंडल स्तर पर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का किया जाएगा समाधान: नायब सिंह

10/06/2024
India unlock 5.0 guidelines

कुछ शर्तों के साथ टूरिस्ट प्लेस पर पर्यटकों को आने जाने की मिलेगी छूट

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version