Main Sliderआजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम

सड़क हादसे में कार सवार की मौत, तीन घायल

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के कोतवाली क्ष्रेत्र में बुधवार को ट्रक की टक्कर से कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि बिलरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम फुलवारी से 25 जनवरी की शाम एक बारात शुम्भी गई हुई थी। रात में शादी संपन्न होने के बाद आज सुबह बारात की विदाई हो गयी।

वापस लौट रही थी बारात में शामिल एक स्कॉर्पियो सुबह करीब पांच बजे आजमगढ़ कोतवाली थाना अंतर्गत उकरौड़ा ओवर ब्रिज के पास ट्रक से टकरा गई ।

इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार नागेंद्र पाल (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नागेंद्र पाल बनकट खाद गोदाम में सचिव के पद पर तैनात थे। दुर्घटना में गाड़ी मालिक पुनीत शर्मा,श्याम चरण शर्मा और अंगद शर्मा घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button