Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसहारनपुर

हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में गोली-बारूद बरामद

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित एक हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बड़ी मात्रा में हथियार और गोली बारूद बरामद किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बुधवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात टपरी नांगल रोड पर एक प्लाट की चार दीवारी के अन्दर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने पकडी है।

नगर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पिछले एक माह से चुनाव में विघ्न डालने के लिये यहां संचालित फैक्ट्री में भारी मात्रा में बन्दूक, तंमचे, कारतूस, खोखे व हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए है। इस सिलसिले में पुलिस ने मौके से मुजफ्फरनगर निवासी एक अभियुक्त नवाब को गिरफ्तार किया है जबकि उसके साथी बूबा की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने मौके से एक बंदूक,आठ तमंचे,12 अधबने तमंचे के अलावा जिंदा कारतूस बरामद किये है। मौके से एक वैलडिंग मशीन, एक इलेक्ट्रानिक ड्रील मशीन,एक गलेण्डर इलेक्ट्रानिक समेत अन्य उपकरण बरामद किये।

Related Articles

Back to top button