Main Sliderउत्तर प्रदेशमुरादाबादराजनीति

रिजवान के बाद इस विधायक ने भी छोड़ी ‘साइकिल’ की सवारी, थामा कांग्रेस का हाथ

मुरादाबाद। जनपद तीन दिन के भीतर अखिलेश यादव के दो विधायक साइकिल से उतर गए। तीन दिन पहले कुंदरकी के सपा विधायक हाजी रिजवान सपा छोड़कर हाथी पर सवार हो गए थे तो आज देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने भी सपा को बाय बाय बोल दिया। वो अब कांग्रेस से देहात सीट पर ताल ठोंकेंगे। दोंनो सिटिंग विधायक अपना टिकट कटने से नाराज थे।

मुरादाबाद देहात सीट से सपा के विधायक हाजी इकराम कुरैशी करीब 28 सालों से सपा से जुड़े थे। अखिलेश सरकार में वह दर्जा राज्यमंत्री रहे। इसके पहले इकराम सपा में महानगर अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष तक, कई पदों पर लंबे समय तक रहे हैं।

मुरादाबाद जिले में इकराम कुरैशी सपा का बड़ा और मजबूत चेहरा थे। इकराम ने कांग्रेस ज्वाइन की और वह देहात सीट से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।

इकराम बोले- मेरा कसूर तो बताया होता हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि उनका टिकट बेवजह काटा गया। बोले- अखिलेश यादव ने मेरा कुसूर तो बताया होता। लेकिन बिना कुछ बताए टिकट काट दिया गया। ऐसे तो किसी का भी पॉलिटिकल करियर बर्बाद कर दिया जाएगा। इकराम ने कहा कि वह अब कांग्रेस के टिकट पर देहात सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बाहुबली गुड्डू पंडित का आरोप, कहा- सांसद राजवीर सिंह ने रद्द करवाया मेरा नामांकन

सिटिंग विधायक हाजी इकराम कुरैशी का टिकट काटकर समाजवादी पार्टी ने देहात सीट से मीट व्यापारी नासिर कुरैशी को चुनाव मैदान में उतारा है। नासिर कुरैशी और हाजी इकराम के बीच पुरानी अदावत है। दोनों पड़ोसी हैं और आपस में दोनों के रिश्तों में पुरानी तल्खी है।

Related Articles

Back to top button