• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्माण कार्य के दौरान हाइड्रा क्रेन पलटी, बड़ा हादसा टला

Writer D by Writer D
27/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चौक थाना क्षेत्र के कबीरचौरा इलाके में गुरुवार को अंग्रेजों के जमाने में बने शाही नाले के निर्माण कार्य के लिए खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हाइड्रा क्रेन पलट गई। संयोग ही रहा कि बड़ा हादसा नहीं हुआ।

एक ओर सड़क का लेन बंद रहने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दो दुकानदार मामूली रूप से जख्मी हो गये। हादसे से इलाके में देर तक अफरा-तफरी मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास जुटी भीड़ को हटाकर यातायात शुरू कराया।

शहर के बड़े इलाके में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान और ओवरलोड हो चुके शाही नाले को डायवर्ट करने की योजना में इन दिनों पिपलानी कटरा तिराहे से लेकर कबीरचौरा तिराहा महिला अस्पताल के सामने तक सीवर निर्माण का कार्य चल रहा है। गहरे सीवर के निर्माण के काम में जेसीबी और हाइड्रा क्रेन मिट्टी हटाने और खुदाई के कार्य में लगे हुए हैं। सुरक्षा कारणों से शहर के व्यस्ततम इलाके में शुमार इस इलाके के सड़क के एक लेन को बंद कर दिया गया है। एक लेन पर ही यातायात का दबाव बना हुआ है।

पत्रकार सुधीर सैनी की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

गुरुवार अपरान्ह में कबीरचौरा अस्पताल के समीप खुदाई के दौरान मिट्टी निकालते समय भारी हाइड्रा क्रेन पलट गई। हादसे में सड़क पर चाय के दुकानदार लल्लन यादव और बड़ागांव निवासी राहगीर वैभव मामूली रूप से जख्मी हो गये। चाय विक्रेता की दुकान भी दबकर टूट गई।

एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी ने बताया कि कबीरचौरा मेन रोड पर महिला अस्पताल के सामने सीवर के निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बैलेंस बिगड़ने से क्रेन बगल में ही स्थित चाय-पान की दुकान पर पलट गया और क्रेन के केबिन की छत से दुकान टूट गयी। इसके अलावा दुकानदार लल्लन यादव को चेहरे पर मामूली चोट आई है। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है।

Tags: accident newscrime newsHydra crane overturnedup newsvaranasi news
Previous Post

सपा को बड़ा झटका, पूर्व सांसद राकेश सचान सहित ये दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल

Next Post

TATA के हुए ‘महाराज’, हस्तांतरण के साथ ही पूरी हुई विनिवेश की प्रक्रिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

TATA के हुए 'महाराज', हस्तांतरण के साथ ही पूरी हुई विनिवेश की प्रक्रिया

यह भी पढ़ें

Electrocution

करंट लगने से तीन झुलसे, एक की मौत

22/05/2023
non-film songs

ओटीटी के बाद अब गैर फिल्मी गानों पर सेंसर बोर्ड की मांग

09/04/2021
IPL

आईपीएल 2020 का आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version