• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CO जियाउल हक के हत्यारोपी को सपा ने दिया टिकट, अफसर की पत्नी ने किया विरोध

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रतापगढ़, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। दिवंगत सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने समाजवादी पार्टी द्वारा गुलशन यादव को कुंडा सीट से उम्मीदवार बनाने का विरोध जताया है।

दरअसल, 2013 में यूपी के जिला प्रतापगढ़ के कुंडा में तैनात सीओ की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप गुलशन यादव पर लगा था। इतना ही नहीं गुलशन के अलावा इस केस में कुंडा के विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी नामजद थे। ऐसे में जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने राजा भैया की उम्मीदवारी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के बीच साफ और निष्पक्ष छवि के लोग होने चाहिए।

सीओ जियाउल हक प्रतापगढ़ के कुंडा में तैनात थे। 2013 में उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या उस समय की गई थी जब वह गांव में विवाद के बाद फैली अराजकता को रोकने के लिए पहुंचे थे। हालांकि इस घटना ने अखिलेश सरकार को हिला कर रख दिया था। रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया को भी मंत्रिपद से इस्तीफा देना पड़ा था।

इस मामले में सीबीआई जांच हुई थी। सीबीआई ने रघुराज प्रताप को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन परवीन आजाद ने इस फैसले को इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच में चुनौती दी थी। अब इस मामले में राजा भैया के खिलाफ जांच फिर शुरू की गई है।

सपा ने गुलशन यादव को बनाया उम्मीदवार

सपा ने गुलशन यादव को कुंडा से टिकट दिया है। गुलशन यादव जियाउल हक केस में मुख्य आरोपी हैं। गुलशन पर कई और केस भी दर्ज हैं। उधर, राजा भैया इस सीट से 1993 से विधायक हैं। हालांकि, गुलशन यादव और राजा भैया एक साथ काम करते थे। लेकिन केस के बाद से दोनों अलग-अलग हो गए। अब एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।

अखिलेश सरकार में हुआ था सबसे बड़ा बिजली घोटाला: मुख्यमंत्री योगी

अभी केस बंद नहीं हुआ- परवीन आजाद

डीसीपी की पत्नी परवीन आजाद के मुताबिक, अभी केस बंद नहीं हुआ है और चुनाव में गुलशन यादव जैसे लोग सामने हैं। ऐसे में जनता के बीच साफ छवि के लोगों को होना चाहिए , प्रतापगढ़ की जनता को इस बात का फैसला करना चाहिए कि किसे विधायक बनाया जाए। परवीन आजाद अभी पुलिस मुख्यालय में ओएसडी पद पर तैनात हैं।

Tags: CO Jiyaul HaqElection 2022elections 2022gulshan yadavpratapgarh newsRaja bhaiyaUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up newsचुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

अखिलेश सरकार में हुआ था सबसे बड़ा बिजली घोटाला: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

बिहार बंद: प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, सड़कों पर लगाई आग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Father's Day
फैशन/शैली

आई लव यू डैडी से पापा कहते तक, ये गाने फादर्स डे को बनाते है और भी यादगार

21/06/2026
Raksha Bandhan Gifts
Main Slider

किसी को भी तोहफे में न दें ये चीजें, रिश्ते में आ जाएगी दरार

21/06/2026
Next Post

बिहार बंद: प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, सड़कों पर लगाई आग

यह भी पढ़ें

Molestation

11 साल की मासूम की मांग में जबरदस्ती भर दिया सिंदूर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

28/07/2022
corona in UP

उप्र में कोरोना संक्रमण के मिले 13,830 नये मरीज, 93,757 एक्टिव मामले

23/01/2022

शराब से हो रही मौतों पर सीएम योगी सख्त, कहा- अधिकारी होंगे जिम्मेदार

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version