• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा उम्मीदवार अब्दुल्ला आज़म का नामांकन स्वीकार, मां तंजीन का पर्चा निरस्त

Writer D by Writer D
29/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, रामपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान दूसरे चरण के मतदान वाली रामपुर जिले की स्वार सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार अब्दुल्ला आजम खान का नामांकन वैध पाया गया है। वहीं, उनकी मां डा. तजीन फातिमा का पर्चा खारिज हो गया है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को चुनाव आयोग दूसरे चरण की सीटों पर किये गये नामांकन पत्रों की जांच में अब्दुल्ला का पर्चा सही पाया गया। जबकि डा. फातिमा के नामांकन में दो त्रुटियां पाये जाने के कारण उसे खारिज कर दिया गया।

गौरतलब है कि सपा के कद्दावर नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला और पत्नी फातिमा ने स्वार सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस सीट से पिछले चुनाव जीतने के बाद अब्दुल्ला के दस्तावेजों की वैधता पर चल रही कानूनी जंग के कारण इस चुनाव में उनका नामांकन खारिज होने की आशंका के चलते सपा ने रणनीति के तहत फातिमा का नामांकन भी कराया था।

अब्दुल्ला का नामांकन स्वीकार किये जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। वहीं, डा. फातिमा के नामांकन में कॉलम नंबर दो खाली छोड़ने और एक ही पार्टी से दो नामांकन किये जाने के कारण उनका पर्चा खारिज हो गया है।

कांग्रेस के फायरब्रांड हार्दिक पटेल के कार्यक्रम को नहीं मिली इजाजत, ऐसे किया संवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब्दुल्ला ने नामांकन पत्र में अपनी उम्र वही दर्शाई है जो उन्होंने वर्ष 2017 के चुनाव में इस सीट पर दर्शाई थी। पिछले चुनाव में उनके उम्र प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेजी सबूतों को चुनौती दी गयी थी। सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने बताया कि अब्दुल्ला आजम का पर्चा मंजूर हो गया है और यह विरोधियों के मुंह पर एक तमाचा है, जो यह मानकर बैठे थे कि अब्दुल्ला आजम का पर्चा जरूर निरस्त होगा। गोयल ने कहा कि इस आशंका के बलबूते ही विरोधी चुनाव में अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हो गये थे।

Tags: Abdullah Azamazam khanElection 2022elections 2022Rampur NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

29 साल की उम्र में इस बल्लेबाज ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

Next Post

आतंकियों ने हेड कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या, पुलवामा में मुठभेड़ शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

stylish-in-monsoon-season
Main Slider

मानसून में भी लगेंगी स्टाइलिश, अगर लेंगी इन टिप्स की मदद

20/08/2026
Bharwan Torai
Main Slider

भरवां तोरई जीत लेगी सबका दिल, बार-बार बनाने की करेगी इच्छा

20/08/2026
Over 82,000 school vehicles are being monitored.
उत्तर प्रदेश

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, 82 हजार से ज्यादा स्कूली वाहनों की हो रही निगरानी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

यूपी-जापान की औद्योगिक दोस्ती नई ऊंचाइयों की ओर, यीडा में दो मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत

19/08/2026
Sandeep Singh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा को बड़ी उड़ान, दीक्षा पर यूपी के 27 लाख से अधिक उपयोगकर्ता

19/08/2026
Next Post
army encounter

आतंकियों ने हेड कांस्टेबल की गोली मारकर की हत्या, पुलवामा में मुठभेड़ शुरू

यह भी पढ़ें

fire

घर में लगी भीषण आग, 2 बच्चों समेत परिवार 6 लोग जिंदा जले

17/12/2022
AK Sharma

ये है मऊ की होली और दिवाली…

11/03/2023
OBC Reservation

तीन महीने में तैयार हो जाएगी ओबीसी आरक्षण के लिए प्रारंभिक रिपोर्ट

31/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version