• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कानपुर बस हादसा: आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार, कई वाहनों और राहगीरों को रौंदा था

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। रविवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। टाटमिल चौराहे पर एक इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को रौंद दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 की हालत नाजुक है। बस वाहनों को टक्कर मारते हुए चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराकर हुए डंपर में घुस गई। पुलिस ने सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बस ने 2 कार, 10 बाइक व स्कूटी, 2 ई-रिक्शा और 3 टेंपो में टक्कर मारी।

भीड़ जुटती देख ड्राइवर बस से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने हादसा करने वाले बस ड्राइवर को 11 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। DCP प्रमोद कुमार ने बताया कि सिटी बस संख्या UP 78 GT 3970 से यह हादसा हुआ। बस को सत्येंद्र कुमार चला रहा था, जो कि हादसे के बाद से भाग निकला था। सिटी बस सेवा के मैनेजर संचालन डीवी सिंह ने बताया कि हादसों के कारणों की पूछताछ की जा रही है।

बस की टक्कर से दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ राहगीर बस के टायर के नीचे भी आ गए। हादसे में लाटूश रोड पर रहने वाले 26 साल के शुभम सोनकर, 25 साल की ट्विंकल सोनकर, बेकनगंज में रहने वाले 24 साल के अर्सलान और नौबस्ता केशव नगर के अजीत कुमार की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तुरंत ही पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगवा कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सड़क के बीच से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा था। पास ही लगे CCTV कैमरे भी बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की।

उधर, घटना की खबर मिलते ही घायलों के रिश्तेदार अस्पताल में अपने परिचितों का हाल-चाल लेने के लिए पहुंच गए। इसके बाद वहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’

बेकाबू ई-बस ने कई वाहनों को रौंदा, पांच की मौत

इस हादसे में धनकुट्टी के व्यापारी दिनेश शुक्ला, उनके बहनोई राजेश त्रिपाठी, दिनेश की पत्नी आरती अंजली मिश्रा, बहन नीलू त्रिपाठी समेत 9 लोग घायल हो गए। दिनेश कार में बैठे थे और राजेश उसे चला रहे थे। दिनेश समेत परिवार के सभी सदस्यों को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतापगढ़ के प्रताप पाल टेंपो से घंटाघर जा रहे थे। उन्हें घर जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी तरह सनिगवां के अमित कुमार और सौरभ एक बाइक से जा रहे थे। ई-बस ने बाइक में टक्कर मारी तो दोनों उछलकर दूर जा गिरे।

सौरभ की हालत गंभीर बताई जा रही है। झकरकटी निवासी जीतराम घंटाघर जा रहे थे। बस ने उन्हें भी चपेट में ले लिया। अमित अंडे का ठेला लगाता है। दुकान बंद करने के बाद घंटाघर खाना खाने जा रहा था। सुनील, शुभम और रमेश एक ही स्कूटी पर थे। ये तीनों शादी से लौट रहे थे।

हादसे के बाद ड्राइवर ने तेज कर दी थी बस की स्पीड

घटना के चश्मदीद दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि टाटमिल से गुजरे तो सब कुछ सामान्य था। सभी वाहन अपनी लेन में चल रहे थे। थोड़ा आगे गुजरते ही ई-बस उसी लेन में आती दिखी जिस लेन में लोग घंटाघर की ओर जा रहे थे। बस बहुत ज्यादा स्पीड में थी। चालक को जैसे किसी की परवाह नहीं थी। हादसा हो जाने के बाद उसने स्पीड और तेज कर दी। बस रौंदते हुए दौड़ रही थी। कुछ लोग हल्ला मचाकर बस के पीछे दौड़ रहे थे। हर तरफ चीख-पुकार मची थी।

हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। सभी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक मृतक का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजनों का भारी जमावड़ा है।

Tags: kanpur bus accidentkanpur newspriyanka gandhiup news
Previous Post

नामांकन के लिये रवाना हुए अखिलेश यादव, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Next Post

सपा के पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का निधन, बेटे को टिकट ना मिलने से थे आहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Next Post

सपा के पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का निधन, बेटे को टिकट ना मिलने से थे आहत

यह भी पढ़ें

Lieutenant General Rajeev Chaudhary

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने संभाला BRO के महानिदेशक का कार्यभार

02/12/2020
Four arrested in cashier murder case

बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

25/08/2023
Parivartini Ekadashi

सावन में इस दिन है कामिका एकादशी का व्रत, जानें महत्व

18/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version