• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना से होगा चौतरफा विकास : धामी

Writer D by Writer D
03/02/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के गाजी वाली गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने राज्य में विकास योजनाओं पर डेढ़ लाख करोड़ से ज्यादा के काम किये हैं।

यह सब केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र को सिडकुल दिया गया है, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के साधन बढ़ने के साथ चौतरफ़ा विकास होगा।

धामी ने कहा कि लालढांग क्षेत्र को सड़क, रवासन नदी पर झूला पुल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोडल डिग्री कॉलेज और सिडकुल सहित करोड़ों की लागत से पेयजल योजनाओं की सौगात मिली है। जनता को इन योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा।

उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि किसानों के लिए गन्ना मूल्य वृद्धि, सामाजिक पेंशन बढ़ोत्तरी, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई है। केदारनाथ धाम के विकास को 400 करोड़ की योजना जारी है।

MLC चुनाव के लिए चार फरवरी से होगा नामांकन, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री तथा हरिद्वार ग्रामीण से भाजपा के उम्मीदवार स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पांच माह के कार्यों ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का विकास पुरुष बना दिया है। धामी सरकार ने लालढांग क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं की घोषणा की है जिस पर कार्य जारी है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, दीपक सैनी, होरी सिंह, शेषराज सैनी, धर्मेंद्र चौहान, जितेंद्र पोखरियाल, संजय सैनी आदि शामिल रहे।

Tags: haridwar newsUK Assembly Election 2022UK Election 2022UK Elections 2022Uttarakhand Assembly Election 2022Uttarakhand chunav 2022uttarakhand election 2022uttrakhand congress manifestoUttrakhand Newsउत्तराखंड चुनावउत्तराखंड चुनाव 2022उत्तराखंड विधानसभाउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

मेरी गाड़ी पर 3 राउंड फायरिंग हुई, 3-4 लोग हमला कर भाग गए : ओवैसी

Next Post

तेज रफ्तार रोडवेज बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत, 12 यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

अखिलेश ने आजम खान के साथ किया सबसे बड़ा अन्याय: राजभर

22/10/2026
Main Slider

आजम खान से मिलने पहुंचे सपा प्रमुख, परिवार से भी करेंगे मुलाकात

22/10/2026
उत्तराखंड

युवा रोजगार लेने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री

22/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा केस: हजरतगंज कोतवाली में हाथ हिलाती दिखी श्रद्धा दुबे, वीडियो वायरल

22/10/2026
नई दिल्ली

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

22/10/2026
Next Post

तेज रफ्तार रोडवेज बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत, 12 यात्री घायल

यह भी पढ़ें

Purushottam Maas

मलमास की एकादशी में करियर और बिजनेस में लाभ के लिए करें ये खास उपाय

14/10/2020
Manika-Batra

खत्म हुआ मनिका का ओलंपिक का सफर, ऑस्ट्रेलिया की सोफिया से मिली शिकस्त

26/07/2021

वास्तुशास्त्र के अनुसार क्याें जरूरी है घर में सूर्य की रोशनी

04/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version