• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हमारी बेटियां सुरक्षित हो गई है, इससे ज्यादा हमें और क्या चाहिए : सीएम योगी

Desk by Desk
03/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने निपाल क्लब भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को पता होगा कि 2017 के पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। वहां महिलाएं घर के बाहर नहीं निकल सकतीं थीं। बेहद असुरक्षा का माहौल था।
इसके बाद भाजपा की सरकार ने सत्ता संभाली तो मामला उलट गया। क्या आप लोगों ने पांच वर्ष में दंगा नाम की कोई बात सुनी है क्या। क्या कहीं से खबर मिली कि कोई बेटी को जबरन उठाकर लेकर चला गया। अब तो वे कहीं पर भी बेझिझक रहतीं हैं। वे कहतीं हैं कि हमें तो भाजपा को वोट देना है। उनसे पूछते हैं कि भाजपा को वोट क्यों देना है? वे कहतीं हैं कि यही तो रामराज्य है।
कहीं पर सुरक्षित वातावरण ही रामराज्य है हमें सुरक्षा मिल गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां सुरक्षित हो गई है। इससे ज्यादा हमें और क्या चाहिए। हम सुरक्षित है तो स्वयं कुछ भी करने का सामर्थ्य रखते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास जगा है। महिला शक्ति हमारे साथ है। अब भाजपा को प्रचंड समर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने गरीब तथा कमजोर तबका हमारे साथ है। गरीब की कोई जाति नहीं होती है। हमने खराब समय में उनका साथ दिया है।
हमारी सरकार में जरुरतमंदों को काफी लाभ मिला था। इस दौरान सिर्फ गोरखपुर में 32 हजार मकान बने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा तथा बसपा की सरकारें थी तो 29 चीने मिलें बंद हुई थी। यहां पर गन्ना किसान बदहाल था। बीते पांच वर्ष में कोई भी चीनी मिल बंद नहीं हुई। गन्ना किसानों को एक लाख 57 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया।
उनका भुगतान अभी भी जारी है। हमारे प्रदेश का अन्नदाता किसान पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण आत्महत्या करने को मजबूर था। 2017 में जब हमारी सरकार आई तो हमने 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश की समृद्धि का माध्यम यहां का सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम हुआ करता था। सरकारी उपेक्षा, प्रताडऩा और भ्रष्टाचार के चलते एमएसएमई सेक्टर 2017 तक आते आते खत्म होने की कगार पर आ गया था। हमने उसको मजबूती दी।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभा
Previous Post

आम आदमी पार्टी जातिवाद की राजनीति नहीं करती : रघुनंदन गुप्ता

Next Post

कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है : प्रहलाद पटेल

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post

कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है : प्रहलाद पटेल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

showik rhea chakraborty

रिया चक्रवर्ती और शौविक की जमानत याचिकाओं पर आज कोर्ट सुना सकता है फैसला

11/09/2020
Deepotsav

दीपोत्सव 2025: रिकॉर्ड बनाने को 32 हजार वालंटियर बिछायेंगे 28 लाख दीप

29/08/2025
राहुल गांधी Rahul Gandhi

किसानों के पीछे हटने की जरूरत नहीं, हम आपके साथ हैं : राहुल गांधी

29/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version