नाश्ते में बनाइए टेस्टी वेजीटेबल उत्तपम, नोट करें आसान रेसिपी
उत्तपम दक्षिण भारतीय व्यंजनों में से एक स्वादिष्ट नाश्ता है जो चावल और उड़द की दाल के घोल से बनता है जो इडली और डोसा बनाने के लिए भी यूज होता है। साउथ इंडियन खाने में ऐसे बहुत से लोकप्रिय व्यंजन है जिन्हें आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं। उन्हीं व्यंजनों में उत्तपम भी खूब चाव से खाया जाता है। उत्तपम को और भी कई सूजी, ओट्स और दाल के बैटर से बनाया जा सकता है। आइए टेस्टी वेजीटेबल उत्तपम बनाने की रेसिपी जानें …
सामग्री
- चावल- 1 कप
- धुली उड़द दाल- 1/2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- करी पत्ता- 10
- हींग- जरा-सा
- अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
- छोटे टुकड़ों में कटा गाजर, प्याज, टमाटर, मटर, मिर्च- 1 कप
- तेल – जरा सा
विधि
चावल-दाल को पानी में छह-सात घंटे भिगोकर पानी निथार लें और बारीक पेस्ट बना लें। जब मिश्रण में खमीर उठ जाए तो उसमें अदरक का पेस्ट, करी पत्ता, हरी सब्जियां, नमक और हींग मिलाकर घोल तैयार करें। अब नॉनस्टिक तवे को गर्म करें। उसके ऊपर तेल डालें और सूती कपड़े से पोंछ लें। कलछी से तैयार मिश्रण डालकर गोल आकर में फैलाएं और किनारों पर तेल डालकर पलटें और पकने दें। चटनी के साथ गर्मागर्म पेश करें।




