• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में हो जाती है यह मेकअप मिसटेक्स, ऐसे बचें इनसे

Writer D by Writer D
07/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
makeup

Makeup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिस तरह मौसम बदलता है तो हमारा स्किन केयर रूटीन भी बदल जाता है। ठीक उसी तरह मेकअप में बदलाव करना भी जरूरी होता है। दरअसल, बदलते मौसम का असर स्किन पर पड़ता है और ऐसे में मेकअप करते समय इसका ख्याल ना रखा जाए तो आपको वह नेचुरल व फ्लॉलेस लुक नहीं मिलता, जो आपको वास्तव में चाहिए होता है। चूंकि अब ठंड बढ़ने लगी है तो ऐसे में आपका मेकअप भी ऐसा होना चाहिए कि ठंडी हवाओं के कारण वह ड्राई या पैची नजर ना आए या फिर लिपस्टिक क्रैकी हो।

यकीनन इस प्रॉब्लम से बचना इतना भी आसान नहीं है, लेकिन फिर भी अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखती हैं तो विंटर में होने वाली मेकअप मिसटेक्स को आसानी सेअवॉयड कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको विंटर मेकअप मिसटेक्स और उससे बचने के आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

पैची फाउंडेशन

सर्दियों में स्किन अमूमन रूखी हो जाती है। खासतौर से, अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में फेस पर फाउंडेशन लगाना थोड़ा ट्रिकी हो सकता है। ड्राई स्किन पर फाउंडेशन लगाने से वह पैची और अनइवन नजर आती है।

क्या करें- इससे समस्या से बचने के लिए अपने फाउंडेशन पर लगाने से पहले अपनी त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। इसके अलावा आप विंटर में पाउडर फाउंडेशन की जगह लिक्विड फाउंडेशन चुनें। यह आपकी स्किन को स्मूद फिनिश देगा।

क्रैक्ड लिपस्टिक

विंटर में मेकअप करते समय अधिक लड़कियों ने इस प्रॉब्लम को फेस किया होगा। दरअसल, ठंडी हवाएं स्किन के साथ-साथ लिप्स को भी रूखा बना देती हैं। ऐसे में अगर रूखे व फटे होंठों पर मैट लिपस्टिक लगाई जाए तो इससे लिपस्टिक भी क्रैक्ड व पील्ड नजर आने लगती है।

क्या करें- सुनिश्चित करें कि आप अपने होठों को एक्सफोलिएट करें और लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम पर लगाएं। इसके अलावा आप लिपस्टिक में नॉन-ड्रायिंग, मैट फॉर्मूला चुनें।

स्मज आई मेकअप

ठंडी हवाएं आपकी आंखों को वाटरी बनाता है और जब आंखों से बार-बार पानी आता है तो ऐसे में मस्कारा स्मज हो जाता है। अगर आपको आई मेकअप करना काफी पसंद है तो ऐसे में वाटरी आईज आपके मेकअप लुक को बिगाड़ सकती है।

क्या करें- अगर आप चाहती हैं कि आपका आई मेकअप स्मज होकर खराब ना हो तो ऐसे में बेहतर होगा कि आप वाटरप्रूफ आई मेकअप प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा जहां तक हो सके, आप आईशैडो, लाइनर व मस्कारा को बॉटम लिड व लैशेज पर लगाने से बचें।

मेकअप ट्रांसफर

यह भी विंटर में एक मेकअप प्रॉब्लम के रूप में सामने आता है। विंटर में अक्सर फेस मेकअप हाई-नेक जंपर्स, स्कार्फ और हुडी में ट्रांसफर होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मेकअप करने के बाद आप उसे अच्छी तरह से लॉक नहीं करती हैं। खासतौर से, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इससे आपकी यह प्रॉब्लम और भी अधिक बढ़ सकती है।

क्या करें- अपने फेस मेकअप को कपड़ों पर ट्रांसफर होने से बचाने के लिए जरूरी है कि आप मेकअप करने के बाद उसे सील करने के लिए कुछ फेस पाउडर लगाएं। इससे अगर आपका चेहरा आपके कपड़ों के संपर्क में आता है तो भी आपका बेस मेकअप यूं ही बरकरार रहता है।

Tags: home remedies for winter caremake up tipswinter make up
Previous Post

छोटी आँखों में मेकअप के लिए फॉलो करे ये टिप्स, मिलेगा डिफरेंट LOOK

Next Post

ब्राउन आँखों को जादुई बना देगा ये मेकअप, फॉलो करे ये टिप्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Ahoi Ashtami
धर्म

आज रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत, जानें पूजा नियम

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Main Slider

जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा: CM योगी

31/10/2026
Main Slider

CM धामी का ऐलान, PRD जवानों को मिलेगी बढ़ी हुई आर्थिक सौगात

31/10/2026
Next Post
eyes makeup

ब्राउन आँखों को जादुई बना देगा ये मेकअप, फॉलो करे ये टिप्स

यह भी पढ़ें

Record increase in admissions in private schools under RTE

स्कूल में अचानक बेहोश होकर गिरे 25 बच्चे, मचा हड़कंप

13/08/2024
yogi government

किसानों को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार

30/04/2022
skin care

बेजान स्किन से मिलेगा छुटकारा, सर्दियों में अपनाएं ये घरेलू उपाय

12/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version