• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिना जिम जाए घर में ही बना सकते हैं सिक्स-पैक एब्स

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
16
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिटनेस बरकरार रखने के साथ ही सिक्स-पैक एब्स बनाने की है चाहत तो जिम जाए बगैर महज कुछ योगासनों की मदद से भी आप अपना ये टारगेट पूरा कर सकते हैं। जानेंगे उन आसनों के बारे में।

यंगस्टर्स में सिक्स-पैक एब्स बनाने का क्रेज काफी देखा जाता है। अब जिम और फिटनेस सेंटर्स बंद हैं तो उनके सामने एक बड़ा चैलेंड खड़ा हो गया है। हालांकि, उनके लिए अच्छी खबर यह ह कि घर पर रहते हुए भी वे कुछ योगासनों की मदद से अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।

नौकासन

यह योग मुद्रा न केवल पीठ और पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करती है, बल्कि पैर और हाथ की मांसपेशियों को भी टोन करती है। इसकी मदद से आप आसानी से सिक्स-पैक एब्स बना पाएंगे। इसे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं, पैरों को एक साथ लाएं और अपनी बाहों के साथ जोड़े। अब बाहों को पैरों की ओर बढ़ाते हुए छाती और पैरों को जमीन से उठाएं, आपके शरीर का वजन पूरी तरह से हिप्स पर होना चाहिए, अपनी आंखों, हाथ की उंगलियों और पैर की उंगलियों को एक लाइन में ही रखें। सांस रोकें और कुछ सेकेंड्स के लिए इस पोजिशन में बने रहें। सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे शरीर को शुरुआती पोजिशन में लाएं और रिलैक्स करें।

विपरीत शलभासन

यह योगासन छाती, कंधे, हाथ, पैर, पेट और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को फैलाता है और मजबूत करता है। इसके अलावा यह रीढ़ की मालिश करता है और पीठ को दबाए रखता है। इसके साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार करता है। इसे करने के लिए अपनी बाहों को सामने को ओर फैलाकर अपने पेट के बल लेटें।

अब, अपने चेहरे को नीचे देखते हुए धीरे-धीरे सिर, छाती, जांघों और पैरों को एक साथ ऊपर उठाएं। यह तय कर लें कि आपका पेट और पेल्विस एरिया फर्श को छूने वाली अकेली जगह हो। आप अपनी पूरी रीढ़, एब्डोमिनल और ग्लूटियल मांसपेशियों को काम करते हुए महसूस करेंगे। अगर आप कर सकते हैं तो 3-5 सेकंड या उससे ज्यादा वक्त के लिए इस मुद्रा को बनाए रखें।

हलासन

यह मुद्रा आपके पेट की मांसपेशियों, कंधों, पीठ और पैरों को टोन करने में मदद करते हैं। हलासन डाइजेस्टिव सिस्टम को भी एक्टिवेट करता है और भूख में सुधार करता है। साथ ही यह कब्ज को भी दूर करने में मदद करता है।

इसे करने के लिए बांहों को शरीर के बगल में रखते हुए पीठ के बल लेट जाएं, धीरे-धीरे अपने पेट की मांसपेशियं की ताकत का इस्तेमाल करके पैरों को ऊपर उठाएं, जब तक कि वे फर्श के वर्टिकल न हों।

फर्श के खिलाफ अपनी बांहों को दबाते हुए, अपने हिप को ऊपर उठाएं और तब तक रीढ़ को रोल करना जारी रखें जब तक कि पैर सिर के ऊपर से होकर जमीन तक नहीं पहुंचते।

लगभग 20-25 सेकेंड्स के लिए इस पोजिशन में बने रहें। धीरे से इस मुद्रा को छोड़ते हुए, पैरों को जमीन पर टिकाएं, आराम करें और दोहराएं।

Tags: Asana best for flat tummySix pack abs Yogasanaweight loss exercisesweight loss yogayoga for six pack absयोगासन
Previous Post

आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल से हैं परेशान, तो अपनाएं घरेलू उपाय

Next Post

सर्दियों में गोंद के लड्डू का करे सेवन, स्वस्थ को होंगे ये लाभ

Writer D

Writer D

Related Posts

Maang Tikka
फैशन/शैली

मांग टीका की इन डिजाइंस से मिलेगा परफेक्ट लुक

28/10/2025
Health Benefits of Cloves
फैशन/शैली

दांत दर्द को दूर कर देगी छोटी सी चीज

28/10/2025
Cow
धर्म

जरूर खिलाएं गाय को रोटी, दूर होगी ये दिक्कतें

28/10/2025
high heel
फैशन/शैली

सैंडल खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

28/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

सीएम साय ने छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

27/10/2025
Next Post
gond ke laddu

सर्दियों में गोंद के लड्डू का करे सेवन, स्वस्थ को होंगे ये लाभ

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अलविदा 2022: उप्र में दुर्दांत और ड्रग माफिया पर तेजी से चला पुलिस का हंटर

30/12/2022
अमित मोहन प्रसाद Amit Mohan Prasad

यूपी में 24 घंटे में कोरोना संक्रमित के 128 नये मामले : अमित मोहन

10/03/2021
mouth ulcer

मुँह के छालों पर करें ये उपाय

13/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version