• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी जमानत के मामले में चार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। फर्जी कागज तैयार कराकर गैंगस्टर द्वारा जमानत लेने का मामला प्रकाश में आया है। प्रकरण में आरोपी और जमानत लेने वाले उसके साथी जमानतियों ने अपने फर्जी नाम व पते दिए थे। मामले में चार लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

गैंगस्टर का एक आरोपी फर्जी दस्तावेज के माध्यम से जेल से रिहा हो गया। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। आरोपी ने जेल में बैठकर इसकी साजिश रची। जिसके लिए आरोपी और जमानत लेने वाले उसके साथियों ने फर्जी नाम पते दिए। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

सदर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार की ओर से दर्ज कराए गए केस में बताया गया है कि थाना कटघर क्षेत्र के करुला निवासी नदीम थाना कटघर का गैंगस्टर है। नदीम के खिलाफ मुगलपुरा थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना कोतवाली प्रभारी द्वारा की गई।

कटघर थाना में दर्ज नदीम के मुकदमे की जमानत 10 अक्तूबर 2017 को अपर सत्र विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट द्वारा स्वीकृत की गई थी, जिसमें अमर सिंह निवासी मूंढापांडे द्वारा जमानत ली गई थी। तस्दीक की गई तो अमर सिंह नाम का कोई व्यक्ति मिला ही नहीं। मूंढापांडे थाने ने जांच की तो पता चला कि जमानत पर मौजूद प्रपत्रों की तस्दीक रिपोर्ट एसआई टीपी सिंह द्वारा लगाई गई थी, जबकि इस नाम का कोई उपनिरीक्षक मूंढांपांडे थाने में कभी तैनात ही नहीं रहा। थाने की मोहर भी फर्जी पाई गई। हैसियत रिपोर्ट लगाने वाले राजस्व निरीक्षक बाबूराम शर्मा ने भी इसे फर्जी बताया।

इसके अलावा नागफनी थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में भी अमर सिंह और पूरन सिंह निवासी ग्राम भैंसिया ने जमानत ली थी। इस मामले में जमानतियों की जांच की गई तो पता चला कि अमर सिंह और पूरन सिंह नाम का कोई भी व्यक्ति ग्राम मूंढापांडे व ग्राम भैंसिया में नहीं रहते हैं। वहीं दोनों जमानतियों के नाम ग्राम की वोटर लिस्ट में भी दर्ज नहीं हैं। जांच में नदीम व उसके पैरोकारों ने फर्जी जमानत तस्दीक कराकर उसकी जमानत कराने की पुष्टि हुई। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर अजय कुमार की तहरीर पर नदीम, अमर सिंह और पूरन सिंह तथा नदीम के पैरोकार के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Tags: crime newsMuradabad newsup news
Previous Post

4 अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों का भंडाफोड़, भारी मात्रा में असलाह सहित 6 गिरफ्तार

Next Post

सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
kanwariyas

सड़क दुर्घटना में दारोगा की मौत

यह भी पढ़ें

हाथरस केस

हाथरस : CBI ने पीड़िता की भाभी और मां से की घंटों पूछताछ

17/10/2020
Haryana Education Committee terms UP's education model useful.

हरियाणा शिक्षा समिति ने यूपी के शिक्षा मॉडल को बताया उपयोगी और अनुकरणीय

27/07/2026
Selfie with Amrit Sarovar

सोशल मीडिया पर छाया सेल्फी विद अमृत सरोवर

23/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version