• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1983 में चैम्पियन बनी टीम इंडिया के लिए लता दीदी ने मुफ्त में किया था कॉन्सर्ट

Writer D by Writer D
06/02/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
lata mangeshkar-team india

lata mangeshkar-team india

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली। भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर 92 साल की थी। उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।

लता दीदी (Lata Mangeshkar) के भारतीय क्रिकेट में दिए गए गए योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। भारतीय टीम 1983 में जब चैम्पियन बनी थी तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास खिलाड़ियों को देने के लिये पैसे नहीं थे। दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की माली हालत उस समय काफी खस्ता थी। बीसीसीआई के तत्कालीन अध्यक्ष एनकेपी साल्वे खिलाड़ियों को पुरस्कार देना चाहते थे, लेकिन पैसे की कमी के चलते वह विवश थे।‌

साल्वे ने इस गंभीर स्थिति से निकलने के लिए स्वर कोकिला लता मंगेशकर से मदद मांगी। भारतीय टीम की जीत के जश्न के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में लंता मंगेशकर कॉन्सर्ट आयोजित किया गया। यह कन्सर्ट काफी हिट रहा और इससे 20 लाख रुपए की कमाई हुई। बाद में भारतीय टीम के सभी सदस्यों को इनाम के तौर पर एक-एक लाख रुपये दिए गए।

‘भारत विश्व विजेता’ गाना हुआ था फेमस

इस कॉन्सर्ट में लता मंगेशकर ने कई गाने गाए, लेकिन ‘भारत विश्व विजेता’ गाने को  खूब सराहा गया। इस गाने को संगीत लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने दिया था, तो वहीं इसके बोल बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीतकार ‘इंदीवर’ ने लिखे‌ थे। खास बात यह है कि जब लता मंगेशकर मंच पर यह गाना गा रही थीं, तब भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी पीछे से लता जी के सुर में अपना सुर मिला रहे थे।

लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा पूरा देश, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

लता मंगेशकर ने इस कॉन्सर्ट के लिए बीसीसीआई से कोई फीस नहीं ली थी। बीसीसीआई और तत्कालीन खिलाड़ियों ने लता मंगेशकर के इस योगदान को हमेशा याद रखा। बीसीसीआई ने तो यह प्रस्ताव किया कि लता जब तक जीवित रहेंगी, भारत के प्रत्येक स्टेडियम में मैच देखने के लिए उनके लिए एक सीट रिजर्व रहेगी।

बीसीसीआई ने किया चैरिटी मैच का आयोजन

1983 की जीत के बीस साल बाद 2003 में जब लता मंगेशकर को अपने अस्पताल के लिए फंड की जरूरत थी, तो बीसीसीआई पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आगे आई। बीसीसीआई ने अस्पताल के लिए फंड जुटाने के लिए एक चैरिटी मैच का आयोजन किया। यह चैरिटी मुकाबला 2003 विश्व कप के ठीक बाद भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिससे एकत्रित धन मंगेशकर अस्पताल में गया था। लता जी के पिता की याद में बनाया गया दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पुणे में स्थित है।

Tags: Lata Mangeshkarlata mangeshkar neswslata mangeshkar passed awaylata mangeshkar songslata mangeshkar updates
Previous Post

BLA के 20 विद्रोही मारे गए, सेना के 9 सैनिक भी ढेर

Next Post

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
Main Slider

‘दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए अखिलेश जी’, राजभर का तीखा तंज- ‘इस बार 47 सीट भी आ जाए तो कहिएगा’

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: सीएम योगी

22/09/2026
Main Slider

योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, चार दिन में 5,297 नियुक्तियां

22/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
Next Post
cm yogi-lata mangeshkar

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

explosion at gas station

गैस स्टेशन में जोरदार धमाका, 12 की मौत, 60 से ज्यादा घायल

15/08/2023
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से तीन की मौत, छह झुलसे

02/06/2023
AK Sharma

ठण्ड व शीतलहर के दौरान सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाये: एके शर्मा

22/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version