• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं रहे ‘महाभारत’ के भीम, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Writer D by Writer D
08/02/2022
in मनोरंजन
0
praveen kumar

praveen kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। बीआर चोपड़ा के मशहूर टीवी सीरियल महाभारत (Mahabharata) में भीम (Bhim) की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार (Praveen Kumar)  का निधन हो गया।  लंबे समय से आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रहे प्रवीण कुमार ने 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) के निधन की खबर से हर कोई सदमे में है। प्रवीण कुमार सोबती का  निधन दिल्ली में हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाबी बाग स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।

फिल्मों में भी किया था काम

प्रवीण कुमार महाभारत (Mahabharata) सीरियल के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को इंप्रेस कर चुके हैं। लेकिन महाभारत सीरियल में भीम का किरदार निभाकर वो घर-घर में फेमस हो गए। उन्हें भीम के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया था। प्रवीण के निधन की खबर से उनके फैंस के दिल टूट गए हैं।

ओलंपिक खेलों में भी लिया था हिस्सा

प्रवीण को उनकी शानदार कदकाठी के लिए भी जाना जाता था। पंजाब के रहने वाले प्रवीण 6 फीट लंबे थे। एक्टिंग में आने से पहले प्रवीण स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव थे। वे एक हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। प्रवीण ने एशियाई और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल्स जीते थे। हांगकांग में आयोजित एशियाई खेल में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने ओलंपिक में दो बार देश का प्रतिनिधित्व भी किया था।

Praveen Kumar Death News Bhim of Mahabharata died at the age of 74 was  troubled by financial constraints

मुश्किल में गुजरे आखिरी दिन

महाभारत के भीम प्रवीण कुमार के अंतिम दिन मुश्किल में गुजरे। वे आखिरी दिनों में फाइनेंशियल क्राइसिस का सामना कर रहे थे। जानकारी के मुताबकि, प्रवीण लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार भी लगाई थी।

महाभारत में ‘देवराज इंद्र’ का किरदार निभा चुके सतीश कौल का हुआ निधन

ऐसे की थी एक्टिंग में शुरुआत

प्रवीण ने 100 रुपये के शगुन से एक्ट‍िंग में अपनी किस्मत का ताला खोला था। प्रवीण उस वक्त ग्वालियर में बीएसएफ में थे। यहीं उनके मन में कर‍ियर बदलने का विचार आया था। वे दोबारा लाइमलाइट में आने के लिए कोई और काम करना चाहते थे और कुछ समय बाद ही उनका सपना पूरा हो गया, जब उन्हें फिल्म का ऑफर मिला। एक शानदार एक्टर और स्पोर्ट्स पर्सन प्रवीण आज हमारे बीच नहीं रहे हैं। प्रवीण के निधन से हर कोई उदास है।

महाभारत के ‘श्रीकृष्ण’ का टूटा 12 साल का रिश्ता, नितीश भारद्वाज ने लिया डिवोर्स

पॉलिटिक्स में भी बनाया नाम

महाभारत को करने के बाद उन्होंने लगभग 50 फिल्में और टीवी शो किए। उनकी आखिरी फिल्म 2013 में आई थी, जिसका नाम Barbarik था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग को भी छोड़ दिया था और वजीरपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) को ज्वॉइन करके राजनीति में शामिल हो गए। बाद में प्रवीण कुमार आप छोड़कर भाजपा का हिस्सा बन गए थे। प्रवीण ने अपनी जिंदगी में कई चीजें कीं और उनमें सफलता भी पाई। उन्हें हर फील्ड में शानदार काम करके अपना नाम बनाया, लेकिन फिर भी एक्टर का आखिरी समय आर्थिक तंगी में गुजरा। प्रवीण हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे।

Tags: "MahabharataBHIMbr choprapraveen kumartv gossipstv serial
Previous Post

भीष्म अष्टमी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Next Post

मशहूर हरियाणवी सिंगर की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में घर से मिली लाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Poonam Dhillon
मनोरंजन

अस्पताल में भर्ती पूनम ढिल्लों, दोस्त पद्मिनी कोल्हापुरे ने दिया हेल्थ अपडेट

22/08/2026
Ravi Kishan
मनोरंजन

वायरल ट्रेंड पर रवि किशन का रिएक्शन, बोले- ‘Gen-Z ने मुझे निशब्द कर दिया’

12/08/2026
Salman Khan-Sanjay Dutt
मनोरंजन

सलमान-संजय की ‘7 डॉग्स’ का भारत में रिलीज का ऐलान, नोट कर लें तारीख

10/08/2026
John Abraham
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की धांसू एंट्री! शिवम नायर की अगली फिल्म में निभाएंगे अहम रोल

08/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Next Post
Haryanvi Singer Sarita Choudhary

मशहूर हरियाणवी सिंगर की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में घर से मिली लाश

यह भी पढ़ें

Inome Tax

टैक्स बचाने की कर रहे है प्लानिंग, तो इन तरीकों से बचाएं अपना पैसा

16/03/2023
Masik Durgashtami

दुर्गा अष्टमी व्रत इस दिन रखा जाएगा, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

05/12/2024

जनता को पेट्रोल और डीजल की कीमतों से मिली राहत, 18 दिनों से नहीं बढ़े दाम

20/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version