• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फंदे से लटक कर विवाहिता ने की आत्महत्या

Writer D by Writer D
09/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मिर्जापुर
0
Suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सराय टेकौर मुहल्ले में सोमवार देर रात एक विवाहिता ने दुपट्टे के फंदे से लटक कर खुदकुशी (Suicide) कर ली। पुलिस को घटना की जानकारी रात में करीब पौने तीन बजे हुई।

घरवालों के अनुसार सीमा खाना खाकर रात में ऊपरी मंजिल पर बने अपने कमरे में सोने चली गई थी। देर रात उसने छत के एंगल के सहारे दुपट्टे का फंदा बना लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

रात के लगभग ढाई बजे जब घरवालों ने मृतका की पुत्री की जोर जोर से रोने की आवाज सुनी तो ऊपर जाकर देखा। दरवाजा बंद था। खिडकी से देखा तो सीमा दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक रही थी। घटना के संबंध में कोतवाल गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भोर में पुलिस को घटना की सूचना मिली।

उसके बाद मौके पर पहुंच कर खिड़की तोड़ कर मासूम बच्ची को बाहर निकाला गया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मंगलवार की सुबह सीओ चुनार रामानंद राय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के घरवालों से घटना के संबंध में पूछताछ की।

दुष्कर्मी चाचा ने की आत्महत्या, परिवारों में टूटा दुखों का पहाड़

घटना के संबंध में मृतका के पिता राधेश्याम ने अपनी पुत्री के सास, ससुर व पति के विरुद्ध दहेज की मांग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। राधेश्याम की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि मृतका के ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये की मांग करते थे और इसके लिए सीमा के साथ मारपीट भी करते थे। सराय टेकौर निवासी होरी लाल के पुत्र संदीप का विवाह सीखड निवासी सीमा (22) पुत्री राधेश्याम साहनी के साथ 26 अक्टूबर 2019 को हुआ था। दोनों की पुत्री करीब दस माह की है। संदीप वाराणसी रहकर काम धंधा करता है।

Previous Post

गुंडा कहने वाली ममता बनर्जी उप्र की जनता से मांगे माफी : अपर्णा यादव

Next Post

कान्हा गौशाला के चौकीदार की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
murder

कान्हा गौशाला के चौकीदार की हत्या

यह भी पढ़ें

CM Yogi

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
सचिन वाजे SachinWaje

सचिन वाजे की NIA हिरासत में तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

15/03/2021
CM Nayab Singh Saini

सीएम सैनी ने पंचकूला के सेक्टर 1 में अटल पार्क की आधारशिला रखी

07/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version